फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fire Broke Out in Shop at Muktsar

Punjab: आधी रात दुकान में लगी आग, चार सिलेंडर फटे, दमकल विभाग की टीम काबू पाने में जुटी

Sat, 13 May 2023 08:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 May 2023 08:16 AM IST
सार

करियाना दुकानदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि करीब पौने एक बजे उसे चौकीदार का फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचा तो देखा कि आग उसकी नहीं बल्कि उसके चाचा की दुकान पर लगी थी।

विज्ञापन
Fire Broke Out in Shop at Muktsar
मुक्तसर में दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

मुक्तसर के अबोहर रोड गली नंबर दो बाबा खेत्रपाल मंदिर के सामने गोलियां-टोफियां, चिप्स आदि की दुकान में शुक्रवार व शनिवार की रात भयावह आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि मक्कड़ स्वीट्स स्टोर नामक जिस जगह आग लगी है वहां साथ ही उनका स्टोर भी है जहां सिलेंडर भी पड़े हुए थे। फायर अफसरों के अनुसार उनमें के चार सिलेंडर फट गए। अभी और भी सिलेंडर अंदर होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिन्हें बाहर निकालने के लिए अभी दमकल विभाग की टीम आग पर कुछ राहत पाए जाने का इतंजार कर रही है। आग काफी तेजी से फैलने के कारण आस-पास की दुकानों को भी लपेट में ले सकती है। जिस कारण दमकल विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सब फायर अफसर जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि अबोहर रोड पर कुछ दुकानों में आग लग गई है। जिस पर वे तुरंत मौके पर पहुंच गए और कोटकपूरा व मलोट से भी दमकल विभाग की गाड़ियां मंगवाई हैं ताकि आग पर शीघ्रता से काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


करियाना दुकानदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि करीब पौने एक बजे उसे चौकीदार का फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचा तो देखा कि आग उसकी नहीं बल्कि उसके चाचा की दुकान पर लगी थी। जहां आग लगी उस दुकान का नाम मक्कड़ स्वीट्स स्टोर है। शॉप के मालिक वरिंदर सिंह मक्कड़ हैं जो गोलियां-टोफियां, भुजिया-पकौड़ियां आदि की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed