{"_id":"667ec821452aa83f670301d7","slug":"fight-between-prtc-conductor-and-nijjarpura-toll-plaza-employees-in-amritsar-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर टोल प्लाजा पर विवाद, PRTC कंडक्टर और टोल कर्मियों के बीच हुआ झगड़ा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतसर टोल प्लाजा पर विवाद, PRTC कंडक्टर और टोल कर्मियों के बीच हुआ झगड़ा, लगा जाम
Fri, 28 Jun 2024 07:58 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:58 PM IST
सार
अमृतसर के निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर पीआरटीसी कंडक्टर और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इस घटना में परिचालक घायल हुआ है। वहीं दुसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर विवाद।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर स्थित टोल प्लाजा पर पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) बस के परिचालक और टोल कर्मियों के बीच बहसबाजी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। टोल कर्मियों के साथ झगड़े में बस कंडक्टर घायल हो गया। इस दौरान टोल प्लाजा पर लंबा जाम भी लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
जालंधर-अमृतसर जीटी रोड स्थित निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे पीआरटीसी कंडक्टर व टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों को मामूली चोटें भी आईं। रोष में पीआरटीसी कर्मचारियों ने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करवाकर टोल प्लाजा पर यातायात बहाल करवाया।
विवाद तब बढ़ा जब पीआरटीसी बस का चालक टोल प्लाजा पर वीआईपी पासिंग रास्ते से अपनी बस को लेकर जाने लगा तो टोल प्लाजा के सुरक्षा कर्मचारियों ने रोक लिया। इस पर बस चालक और कंडक्टर की सुरक्षा कर्मचारियों ने बहस व हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीआरटीसी की बस नंबर पीबी 09 एक्स 3204 जो कपूरथला से अमृतसर आ रही थी,जब यह निज्जरपुरा के टोल प्लाजा पर पहुंची तो बस चालक द्वारा वीआईपी लेन से गुजरने की कोशिश की तो टोल पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मना किया। इसे लेकर सुरक्षा कर्मियों और बस कंडक्टर गुरलाल सिंह के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें दोनों पक्षों को मामूली चोटें भी लगीं। इसके विरोध में बस चालकों ने टोल जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी जंडियाला रविंदरपाल सिंह ने दोनों पक्षों को शांत किया और टोल खुलवाया। वहीं, दूसरी तरफ अभी दोनों पक्षों में तकरार बरकरार था।