पीएम की रैली का विरोध: किसानों ने फाड़े गांवों में लगे पोस्टर, कहा-मोदी को नहीं करेंगे माफ
किसान नेता जसबीर सिंह जस्सा ने कहा कि गांव माछीवाड़ा में पीएम रैली के संबंध में कुछ लोग पोस्टर लगा रहे थे। उन लोगों को काबू किया गया और पोस्टर नहीं लगाने की बात कही। जो पोस्टर लगे थे, उन्हें फाड़ दिया गया। जसबीर ने कहा कि जिन गांवों में भी पीएम रैली के पोस्टर लगे हैं, उन्हें फाड़ा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है। इसके विरोध में किसान लामबंद हो गए हैं। किसान जत्थेबंदियों की ओर से प्रधानमंत्री की रैली संबंधी गांवों में लगे पोस्टर फाड़ दिए गए। किसानों का कहना है कि तीन कृषि कानून रद्द करवाने के लिए पंजाब के लगभग 750 किसान शहीद हुए हैं, ये सब कुछ केंद्र की भाजपा सरकार के चलते हुआ है। इसलिए पंजाब के किसान मोदी को कभी माफ नहीं करेंगे।
थाना सिटी के एसएचओ पर दुर्व्यवहार का आरोप
किसान नेता जसबीर सिंह जस्सा ने कहा कि गांव माछीवाड़ा में पीएम रैली के संबंध में कुछ लोग पोस्टर लगा रहे थे। उन लोगों को काबू किया गया और पोस्टर नहीं लगाने की बात कही। जो पोस्टर लगे थे, उन्हें फाड़ दिया गया। जसबीर ने कहा कि जिन गांवों में भी पीएम रैली के पोस्टर लगे हैं, उन्हें फाड़ा जा रहा है। फिरोजपुर शहर के ऊधम सिंह चौक पर शहीद ऊधम सिंह का बुत लगा है। कई भाजपा कार्यकर्ता जूतों संग अंदर घुस कर चौक पर पीएम रैली के पोस्टर लगा रहे हैं, इससे शहीद का अपमान हो रहा है। जब पोस्टर उतारने गए तो थाना सिटी एसएचओ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जसबीर ने कहा कि तीन कृषि कानून रद्द करवाने के लिए पंजाब के 750 किसान शहीद हुए हैं। इसलिए पंजाब के किसान मोदी को कभी माफ नहीं करेंगे।
किसानों को फिरोजपुर पहुंचने की अपील
बीकेयू के नेता बलदेव सिंह जीरा ने कहा कि हम फिरोजपुर में पीएम रैली नहीं होने देंगे। किसानों की ज्यादातर मांगें अभी पूरी नहीं की गई हैं। बलदेव ने पंजाब के किसानों से अपील की है कि पांच जनवरी को फिरोजपुर पहुंच कर रैली का विरोध करें। उत्तर प्रदेश में उनके दो किसानों को घर से उठाकर जेल में बंद कर दिया है। दूसरी तरफ भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरप्रवेज सिंह ने कहा कि किसान गांवों में पीएम रैली के पोस्टर लगाने से रोक रहे हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। कई जगहों पर लगे पोस्टर किसानों ने फाड़े हैं।