फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmers opposed RSS BLood donation camp in Ropar of Punjab 

रोपड़: आरएसएस के रक्तदान कैंप के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, पुलिस ने पिलाई कोल्ड ड्रिंक 

Sat, 22 May 2021 08:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 May 2021 08:22 PM IST
सार

किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी बात नहीं मानेगी, प्रदेश में भाजपा और आरएसएस का कोई कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Farmers opposed RSS BLood donation camp in Ropar of Punjab 
रोपड़ में प्रदर्शन करते किसानों को कोल्ड ड्रिंक पिलाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोपड़ में शनिवार को एक बार फिर किसानों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरोध में प्रदर्शन किया। सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाए जाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रक्तदान कैंप के विरोध में बड़ी संख्या में किसान अस्पताल के नजदीक बैला चौक के पास इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि वह आरएसएस को कहीं भी रक्तदान कैंप नहीं लगाने देंगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर शांत किया। 

विज्ञापन

 
इससे पहले भी नूरपुरबेदी में किसानों ने आरएसएस के खूनदान कैंप का विरोध किया था। इसके चलते आरएसएस को रक्तदान कैंप रद्द करना पड़ा था। इसके बाद आरएसएस को शनिवार को रोपड़ के सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में कैंप लगाना था। हालांकि विरोध की जानकारी मिलते ही आरएसएस ने इस कैंप को शुक्रवार शाम ही रद्द कर दिया था। शनिवार सुबह से किसान इस कैंप का विरोध करने के लिए इकट्ठे होने शुरू हो गए थे। बड़ी संख्या में किसानों को देखकर पुलिस वालों ने उन्हें रोक लिया और आगे बढ़ने नहीं दिया। 
विज्ञापन



किसानों ने कहा कि आरएसएस की कोई भी गतिविधि होगी, उसका विरोध किया जाएगा। किसान नेता मोहन सिंह ने कहा कि कृषि कानून रद्द करवाने के लिए किसान दिल्ली की सरहद पर पांच महीने से बैठे हैं पर केंद्र सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। इसके चलते भाजपा के नेताओं का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को श्री आनंदपुर साहिब में लगाए जाने वाले कैंप का भी विरोध किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed