{"_id":"6155f3e28ebc3e0b356911d5","slug":"farmers-demanded-the-compensation-of-cotton-in-front-of-transport-minister-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को किसानों ने घेरा, कपास के मुआवजे की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को किसानों ने घेरा, कपास के मुआवजे की मांग उठाई
Fri, 01 Oct 2021 12:42 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:42 AM IST
सार
बठिंडा पहुंचे परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को किसानों ने घेर लिया। किसानों ने उनसे कई सवाल किए। इसके बाद बर्बाद कपास की फसल का मुआवजा मांगा।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुरुवार को बठिंडा के कई गांवों का दौरा करने पहुंचे। गांव दयोन में उनका किसानों ने घेराव किया और सवाल पूछने शुरू कर दिया। किसान कपास के मुआवजे पर अड़ गए। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के सदस्य बूटा सिंह ने बताया कि यूनियन के बडे नेताओं ने जब पहले ही बोल दिया कि कोई भी नेता गांव में न घुसे, इसके बावजूद कांग्रेस सरकार में परिवहन मंत्री उनके गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसानों ने सिर्फ मंत्री से सवाल पूछे थे लेकिन मंत्री किसानों के सवालों को टालते रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब: आम आदमी पार्टी सिद्धू को शामिल करेगी या नहीं, दिग्गज नेता ने किया स्पष्ट, राजनीतिक गलियारों में चर्चा खूब
विज्ञापन
मंत्री और किसानों का वीडियो आया सामने
परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और किसानों के बीच हो रहे सवाल-जवाब का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में किसान कपास के मुआवजे को लेकर मंत्री से सवाल कर रहे। मंत्री किसानों के सवाल का जवाब देने के बजाय उन्हें कह रहे कि हाई प्राब्लम है। इस के अलावा मंत्री वड़िंग बोल रहे कुछ खामियां है। नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बने हैं तो वो किसानों के लिए कुछ करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Amit Shah Captain Amarinder Meeting: पंजाब में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी समेत दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में
रेत और परिवहन माफिया का खेल अब होगा खत्म: राजा वड़िंग
उधर, मुक्तसर पहुंचने पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रेत व परिवहन माफिया के खात्मे की शुरूआत का एलान किया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार मुक्तसर पहुंचने पर गुरुवार को उनका जोरदार स्वागत हुआ। वह गुरुद्वारा श्री गुप्तसर साहिब छत्तेआणा व गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। गांव भलाईआणा पहुंचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।