फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmer commits suicide in Bathinda of Punjab

बठिंडा: गेहूं की फसल में हुआ नुकसान, किसान ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर की खुदकुशी

Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
सार

परिजनों के अनुसार मृतक जसपाल सिंह पर सरकारी और गैर सरकारी कर्ज था। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता ने मांग की कि मृतक पर जो कर्ज था उसको सरकार माफ करें और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि दी जाए।

विज्ञापन
Farmer commits suicide in Bathinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पंजाब के बठिंडा जिले के गांव माइसरखाना निवासी एक किसान ने गेहूं की फसल से झाड़ कम होने की वजह से परेशान होकर बुधवार को रेलगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान जसपाल सिंह 39 के रूप में की गई है। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसान जसपाल सिंह निवासी माइसरखाना ने अपनी और ठेके पर ली गई जमीन के भीतर गेहूं की फसल बोई थी। जब गेहूं की पकी हुई फसल को किसान की ओर से काट लिया गया तो गेहूं की फसल का झाड़ उसे उम्मीद से कम प्राप्त हुआ। जिससे किसान ने दुखी होकर बुधवार को गांव की रेल पटरी पर रेलगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मृतक जसपाल सिंह पर सरकारी और गैर सरकारी कर्ज था। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक किसान के भाई के बयान पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता शिंगारा सिंह मान ने मांग की कि मृतक पर जो कर्ज था उसको सरकार माफ करें और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने झील में छलांग लगाकर की खुदकुशी 
गोनियाना रोड पर स्थित झील नंबर 3 में बुधवार को एक युवक ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। यह सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने शव को झील से बाहर निकाल सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस संस्था के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। संस्था मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed