{"_id":"8464ab72fed62fcf2e2a0404904a7ca8","slug":"faridkot-search-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे की सर्च में छह आरोपी, दस ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे की सर्च में छह आरोपी, दस ग्राम हेरोइन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sun, 25 May 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत रविवार को स्थानीय अंबेडकर नगर में तकरीबन पांच घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया।
इस दौरान जिले भर के करीब तीन सौ से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने मोहल्ले के घरों की तलाशी ली। हालांकि पुलिस को यहां से कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिल पाई। पुलिस ने छह आरोपियों को 55 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम हेरोइन समेत हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के कम्मेआना गेट और इसके आसपास के क्षेत्र में ज्यादातर नौजवान नशे की जंजाल में फंसे हुए हैं। वह न सिर्फ खुद नशे का सेवन कर रहे हैं बल्कि नशा तस्करी का काम भी कर रहे हैं।
ऐसे तस्करों की तलाश में ही जिला पुलिस ने रविवार सुबह करीब चार बजे कम्मेआना गेट से सटे अंबेडकर नगर को चारों तरफ से घेर लिया और संदिग्ध घरों की तलाशी लेने का काम शुरू किया गया। पुलिस की घेराबंदी को देखते हुए मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने घरों के साथ-साथ वाहनों की भी तलाशी ली।
विज्ञापन
इस मामले में एसएसपी वरिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि राज्य के डीजीपी के निर्देश पर फरीदकोट में भी नशा विरोधी अभियान को काफी जोरदार ढंग से चलाया जा रहा है। रविवार को सर्च आपरेशन में पकड़े गए छह आरोपियों समेत जिले भर से 13 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इस अभियान के तहत फरीदकोट में अब तक तकरीबन 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।