{"_id":"67db7f6a87ac07d3a30fc2bc","slug":"faridkot-police-arrested-two-notorious-criminals-after-encounter-32-bore-pistol-and-cartridges-recovered-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फरीदकोट पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो कुख्यात बदमाशों को दबोचा, 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फरीदकोट पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो कुख्यात बदमाशों को दबोचा, 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद
Thu, 20 Mar 2025 08:07 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:07 AM IST
सार
सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदकोट पुलिस ने वीरवार सुबह एनकाउंटर के बाद स्कार्पियो गाड़ी में सवार लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जैतो के अंबेडकर नगर निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ गगनी और लखविंदर सिंह उर्फ लक्खू के रूप में हुई है। पुलिस को इनकी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने इन्हें ट्रैक किया। एनकाउंटर के बाद दोनों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इससे कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन