{"_id":"2b80089a5b0919fc9c9ebcc043c69d18","slug":"fagwada-husband-charged-marriage-abroad-nakodar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर विदेश में शादी करने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर विदेश में शादी करने का आरोप
अमर उजाला, फगवाड़ा
Updated Sun, 25 May 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकोदर के मोहल्ला गाड़िया में रहने वाली परमजीत कौर पुत्र करनैल ने अपने पति सर्बजीत सिंह पर विदेश में दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है।
जालंधर के कस्बा नकोदर के मोहल्ला गाड़िया की परमजीत कौर पुत्र करनैल सिंह ने एसपी फगवाड़ा को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 1995 में सर्बजीत सिंह पुत्र सतवंत सिंह वासी संगोवाल के हुई थी।
उसके 17 और 16 साल के दो बेटे भी हैं। महिला ने बताया कि उसका पति सर्बजीत सिंह वर्ष 2010 में अपनी बुआ के साथ विदेश चला गया। विदेश जाने के बाद ने तो उसने फोन किया और न ही खर्च के लिए पैसे भेजे।
विज्ञापन
उसके फोन करने पर पति की बुआ ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसकी सास महिंदर कौर और ससुर सतवंत सिंह ने भी उसे कुछ नहीं बताया। महिला ने बताया कि उसे शक है कि तीनों ने साजिश रचकर विदेश में उसके पति की दूसरी शादी करवा दी है।
पुलिस जांच में भी सर्बजीत सिंह की दूसरी शादी विदेश में होने और परमजीत कौर को मारपीट कर ससुरालियों द्वारा घर से निकाले जाने की बात सामने आई है। फगवाड़ा सदर पुलिस ने सर्बजीत सिंह, उसकी बुआ कुलदीप कौर वासी फगवाड़ा, ससुर सतंवत सिंह और सास महिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।