{"_id":"6a8bde16ec3b95edaa0e3899","slug":"two-youths-snatched-mobile-phone-from-student-of-central-university-of-punjab-in-bathinda-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में छात्रा से मोबाइल झपटा: बस स्टैंड पर खड़ी थी, बिना नंबर की बाइक पर आए दो अज्ञात युवक ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में छात्रा से मोबाइल झपटा: बस स्टैंड पर खड़ी थी, बिना नंबर की बाइक पर आए दो अज्ञात युवक ने की वारदात
Mon, 24 Aug 2026 11:31 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:31 AM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब में पढ़ने वाली राधा पटेल पुत्री राम रतन निवासी गुजरात रविवार शाम गांव घुद्दा के बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और तेज गति से फरार हो गए।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : Crime Demo
विस्तार
बठिंडा के गांव घुद्दा के बस स्टैंड पर रविवार शाम दो अज्ञात युवक केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब की छात्रा से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। घटना करीब शाम साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना नंदगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब में पढ़ने वाली राधा पटेल पुत्री राम रतन निवासी गुजरात रविवार शाम गांव घुद्दा के बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और तेज गति से फरार हो गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद छात्रा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
थाना नंदगढ़ पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों का सुराग लगाया जा सके।