फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Exchange of fire between police and gangster at village near Batala in Gurdaspur district of Punjab

Punjab: बटाला में गैंगस्टर-पुलिस के बीच मुठभेड़, 6 घंटे की घेराबंदी के बाद धरा गया, कब्जे से मिली दो पिस्टल

Sat, 08 Oct 2022 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 02:44 PM IST
सार

गैंगस्टर रणजोत सिंह के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसके कब्जे से 2 पिस्टल बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Exchange of fire between police and gangster at village near Batala in Gurdaspur district of Punjab
बटाला में पंजाब पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के बटाला के गांव कोटला बोझा सिंह में शनिवार सुबह एक गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एसएसपी बटाला सतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर रणजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से 2 पिस्टल बरामद हुए हैं। आरोपी ने पुलिस पर 25-30 राउंड फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी करीब 30-40 राउंड फायरिंग की। कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। आगे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार गैंगस्टर रणजोत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कार में अपने ससुराल जा रहा था। रास्ते में अम्मोंनगल की पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने जब उक्त गैंगस्टर के हाथ में पिस्टल देखा तो उसका पीछा करना शुरू कर दिया। गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग की और रास्ते में पड़ते गांव कोटला बझा सिंह के गन्ने के खेतों में जा घुसा। बताया जा रहा है कि इस गैंगस्टर पर 307 और एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बुलेट प्रूफ गाड़ियां मंगवाई और एसएसपी बटाला ने गैंगस्टर को सरेंडर करने के लिए कहा। करीब 6 घंटे की घेराबंदी के बाद गैंगस्टर को पकड़ लिया गया। 

पुलिस ने गैंगस्टर की लोकेशन ट्रेस करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था। दोनों तरफ से रूक-रूक कर फायरिंग होती रही। आईजी मुनीष चावला भी मौके पर पहुंचे। इस मुकाबले में बटाला पुलिस के साथ एसएसजी के जवान भी शामिल हुए। पुलिस के आला अधिकारियों ने पूरे गांव से अपील की थी कि जब तक वह इस गैंगस्टर को पकड़ नहीं लेती, कोई भी गांव से बाहर न निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed