फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   elderly voter fell unconscious at a booth in Kanjli village of Kapurthala in Punjab

Punjab: कपूरथला के गांव कांजली में बने बूथ पर बेहोश होकर गिरा बुजुर्ग वोटर, अंगहीन यूनियन का प्रधान था मृतक

Sun, 02 Jun 2024 11:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 02 Jun 2024 11:24 AM IST
सार

गांव निवासियों की मानें तो हरबंस सिंह अत्यंत मिलनसार और दुख सुख में हर एक के साथ खड़ा होने वाला था। मरने से पहले उसने अपने दायित्व को निभाया है। गांव निवासियों के अनुसार शनिवार को जब वह वोट डालने निकला उस समय गर्मी बहुत थी। तापमान 40 डिग्री के आसपास था।

विज्ञापन
elderly voter fell unconscious at a booth in Kanjli village of Kapurthala in Punjab
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के गांव कांजली में बने बूथ में वोट डालकर वापिस जाते समय एक 60 वर्षीय व्यक्ति पोलिंग बूथ के बाहर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तुरंत गांव कांजली के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह अपनी गाड़ी में इलाज के लिए सुभानपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हरबंस सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव कांजली के रुप में हुई है। 

विज्ञापन


मृतक व्यक्ति के पड़ोसी बलजीत सिंह कांजली ने बताया कि मृतक अंगहीन यूनियन का प्रधान था और किसानी के साथ अमृत बाजार में एक सैंटर भी चलाता था। मृतक के दो बेटे है। एक बेटा कुछ दिन ही पूर्व विदेश से लौटा है।  
विज्ञापन


गांव निवासियों की मानें तो हरबंस सिंह अत्यंत मिलनसार और दुख सुख में हर एक के साथ खड़ा होने वाला था। मरने से पहले उसने अपने दायित्व को निभाया है। गांव निवासियों के अनुसार शनिवार को जब वह वोट डालने निकला उस समय गर्मी बहुत थी। तापमान 40 डिग्री के आसपास था। गर्मी के चलते वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इलाज के लिए ले जाया गया तो ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। मृतक का अंतिम संस्कार देर सायं गांव के श्मशानघाट में कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed