फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Eight Girl Students of Government School Found Corona Positive in Ajnala of Punjab

पंजाब: अब अजनाला के सरकारी स्कूल की आठ छात्राएं मिलीं पॉजिटिव, शिक्षा मंत्री का दावा- हालात काबू में

Sat, 14 Aug 2021 09:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Aug 2021 09:22 AM IST
सार

पंजाब सरकार ने 26 जुलाई को 10वीं से 12वीं तक के स्कूलों को कड़े दिशा निर्देशों के साथ खोल दिया था। बाद में 2 अगस्त से बाकी स्कूल भी सरकार ने खोल दिए थे। इसके बाद हाल ही में लुधियाना के दो सरकारी स्कूलों में 20 विद्यार्थी संक्रमित मिले थे। अब तक लगभग 33 विद्यार्थी विभिन्न स्कूलों में कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Eight Girl Students of Government School Found Corona Positive in Ajnala of Punjab
पंजाब में कोरोना। - फोटो : DEMO

विस्तार

पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक होने लगी है। शुक्रवार को अजनाला में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आठ छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इन छात्राओं के पिछले दिनों कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई। छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्कूल को अगले 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में अभी स्कूल बंद नहीं होंगे।

विज्ञापन


सीनियर मेडिकल अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडकरी स्कूल अजनाला की आठ छात्राओं को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके घरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल, अध्यापकों, दर्जाचार कर्मचारियों और कैंटीन कर्मचारियों को भी कोविड टेस्ट करवाने को कहा गया है। साथ ही इन छात्राओं के संपर्क में आए परिजनों व अन्य लोगों को भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग कोरोना पॉजिटिव मिलने वाली छात्राओं की सेहत पर लगातार नजर रख रहा है। 
विज्ञापन



उधर, जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदरबीर सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल और ज्यादातर अध्यापकों ने कोविड  की दोनों डोज लगवाई हुई है। शनिवार को स्कूल के सभी कमरों और कांप्लेक्स को सैनिटाइज करवाया जाएगा। एहतियातन स्कूल को 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है और अध्यापकों को बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए कहा गया है, ताकि उनका कोर्स पीछे न छूट जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी स्कूलों को बंद नहीं करना चाहती पंजाब सरकार

पंजाब के स्कूलों में विद्यार्थियों के संक्रमित मिलने से सरकार की चिंताएं तो जरूर बढ़ी हैं, लेकिन वह अभी स्कूलों को बंद करने के मूड में नहीं है। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में अभी स्कूल बंद नहीं होंगे। लुधियाना के दो सरकारी स्कूलों में ही विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं, अन्य कहीं से भी कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि शुक्रवार को ही अजनाला में आठ छात्राएं पॉजिटिव मिली हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में अभी हालात काबू में हैं। स्कूल में 18 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थी को ही कोरोना की खुराक दी जाएगी। स्कूलों में संक्रमित विद्यार्थियों के मिलने के बाद शिक्षा विभाग लगातार जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ संपर्क में है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ डीसी लगातार स्कूलों पर नजर बनाए हुए हैं। हां यह जरूर है कि राज्य में अन्य जगह के स्कूलों से विद्यार्थियों के संक्रमित होने की सूचना मिलती हैं तो स्कूलों को बंद करने पर सरकार विचार कर सकती है। 

पंजाब सरकार ने 26 जुलाई को 10वीं से 12वीं तक के स्कूलों को कड़े दिशा निर्देशों के साथ खोल दिया था। बाद में 2 अगस्त से बाकी स्कूल भी सरकार ने खोल दिए थे। इसके बाद हाल ही में लुधियाना के दो सरकारी स्कूलों में 20 विद्यार्थी संक्रमित मिले थे। अब तक लगभग 33 विद्यार्थी विभिन्न स्कूलों में कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार स्कूलों को फिर से बंद करने के निर्देश दे सकती है, लेकिन शिक्षा मंत्री ने ऐसी सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया है। 
 

प्राइमरी स्कूल बंद करने के पक्ष में स्वास्थ्य मंत्री

पंजाब के शिक्षा मंत्री के बयान के इतर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू प्राइमरी स्कूलों को बंद करने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि छोटे बच्चे संक्रमण को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों का सही ढंग से पालन नहीं कर सकते हैं, इसलिए प्राइमरी स्कूलों को बंद कर देना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

31 अगस्त तक हो टीकाकरण
राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन स्कूलों में संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए सभी शिक्षकों और अन्य स्टाफ का टीकाकरण 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में उन्होंने स्कूलों में प्रतिदिन 10 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट और औचक नमूने लिए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग और संबंधित जिला प्रशासन को दिए हैं।

21 हजार से अधिक लिए नमूने
मुख्य सचिव के निर्देश के बाद राज्य के स्कूलों में अब तक 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ अन्य स्टाफ के नमूने लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नमूने लेने का यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed