फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Drone movement on India Pak border in Pathankot BSF fired

भारत-पाक बॉर्डर पर ड्रोन मूवमेंट: BSF ने फायरिंग कर भगाया, दो दिन पहले पठानकोट में मिली थी पाकिस्तानी नाव

Wed, 23 Oct 2024 05:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Oct 2024 05:36 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में भारत-पाक बॉर्डर पर ड्रोन मूवमेंट देखी गई। इस पर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की। फायरिंग करते ही ड्रोन पाकिस्तान की तरफ भाग गया। 

विज्ञापन
Drone movement on India Pak border in Pathankot BSF fired
सर्च करते बीएसएफ के जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर स्थित बीएसएफ की पोस्ट पहाड़ीपुर और ताश के बीच मंगलवार देर रात पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन की घुसपैठ जवानों ने देखी। जेएंडके में हुए आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान आतंकी या फिर तस्कर पठानकोट में किसी बड़ी वारदात की साजिश तो नहीं रच रहे। पाकिस्तान लगातार पठानकोट सीमांत क्षेत्र में अपनी साजिशें को अंजाम दे रहा है, क्योंकि दो दिन पहले बॉर्डर के साथ बहते तरनाह नाले से पाकिस्तान की ओर से आई एक नाव बीएसएफ जवानों ने बरामद की है और अब सीमा पार से ड्रोन भेजने की कोशिश भी हुई है। 

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो बीएसएफ जवानों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की है और ड्रोन वापिस पाकिस्तान की तरफ चला गया है। इसके बाद बुधवार सुबह से बॉर्डर एरिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है और बड़े स्तर पर सर्च की जा रही है। हालांकि किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी तस्कर या आतंकी त्योहारी सीजन पर बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को बढ़ा रहे हैं। डीएसपी रूरल मनिंदर थापर, थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस, बीएसएफ और घातक कमांडो ने बॉर्डर एरिया का करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे के बाद बीएसएफ की चेक पोस्ट पहाड़ीपुर और ताश पतन के बीच जवानों ने उज्ज दरिया के साथ पाकिस्तान से भारत में ड्रोन की घुसपैठ की मूवमेंट देखी। सूत्रों के माने तो बीएसएफ जवानों ने ड्रोन को देखते ही कई राउंड फायरिंग करने के बाद इलू बम दागा। बीएसएफ की कार्रवाई देखते हुए तस्करों ने ड्रोन की मूवमेंट को पाकिस्तान तरफ कर दिया। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ड्रोन वाली जगह उज्ज व रावि दरिया निकट है। 


देखा जाए कि दरिया में पानी की मात्रा कम होने से आसानी से तस्कर और आतंकी अपने मनसूबों को कामयाब बना सकते हैं। रूरल डीएसपी मनिंदर थापर ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां बारीकी से जांच कर रही हैं और सर्च जारी है। वहीं, सूत्र यह भी बताते है कि पहले कई बार ड्रोन की मूवमेंट बार्डर क्षेत्र में कुछ दिनों से देखी जा चुकी है और यह सब क्षेत्र नशे को बढ़ावा देने के लिए तस्कर हरकतें कर रहे हैं। पठानकोट के बॉर्डर एरिया के 6 सितंबर को गांव भगवाल, 24 सितंबर को गांव बाड़मा, 2 व 3 अक्टूबर को गांव नकिया में लोगों ने ड्रोन की मूवमेंट देखने के बाद पुलिस को भी सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed