{"_id":"61437c4d69584c0bd54b6367d8baade9","slug":"doctors-advices-phone-calling","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कॉल पर लीजिए डॉक्टरों से मुफ्त सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कॉल पर लीजिए डॉक्टरों से मुफ्त सलाह
अखिल तलवार
Updated Wed, 01 Jan 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बीमारी हो या जटिल रोग में तत्काल उपचार की जरूरत महसूस हो, पंजाब में बस एक फोन कॉल पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुफ्त सलाह मिल सकेगी।
डाक्टर केवल सलाह ही नहीं देंगे बल्कि यात्रा के दौरान यदि करीबी सेहत केंद्र के बारे में पता करना हो, तब भी फोन पर मदद मिले।
नए साल में सेहत विभाग आम लोगों के लिए टोल फ्री मेडिकल एडवाइस सर्विस शुरू कर रहा है। फोन पर 104 नंबर पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन (पीएचएससी) के एमडी हुसन लाल ने बताया कि मोहाली स्थित मुख्यालय में विशेष कॉल सेंटर बनाया जाएगा।
यह कॉल सेंटर निजी कंपनी की मदद से चलेगा, जिसके लिए कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। नए साल के पहले महीने में ही किसी कंपनी को कॉल सेंटर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
इस सर्विस में बीमारियों और इमरजेंसी के समय सलाह के अलावा काउंसिलिंग भी मुहैया कराई जाएगी। कॉल सेंटर चलाने वाली कंपनी ही डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ नियुक्त करेगी।
अगर केस जटिल है तो विशेषज्ञ बताएंगे कि सबसे नजदीक कहां इलाज कराया जा सकता है। सेहत विभाग के स्टाफ को अगर डिलिवरी या अन्य मामलों में कोई समस्या आती है, तो वे भी टोल फ्री सर्विस पर मदद ले सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नेशनल रुरल हेल्थ मिशन के तहत बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन स्कीमों की जानकारी भी टोल फ्री नंबर पर मिलेगी। इसके अलावा री-हैबिलिटेशन, साइकोलॉजिकल और फैमिली प्लानिंग पर भी काउंसिलिंग की जाएगी।
पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन टोल फ्री मेडिकल एडवाइस सर्विस-104 शुरू करेगा। इसके लिए निजी कंपनी को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनवरी में कंपनी का चयन हो जाएगा, उसके बाद जल्द सर्विस शुरू हो जाएगी।
- हुसन लाल, एमडी, पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन।
104 डॉयल करें, ये सुविधाएं मिलेंगी
- चिकित्सा सलाह
- री-हैब काउंसिलिंग (अल्कोहल, ड्रग्स, स्मोकिंग)
- साइकोलॉजिकल काउंसिलिंग (एंग्जाइटी, डिप्रेशन और गंभीर बीमारियों में)
- फैमिली प्लानिंग काउंसिलिंग, एचआईवी-एड्स के बारे में
- अस्पताल, फार्मेसी, प्रैक्टिशनर, डॉयग्नोस्टिक सर्विस आदि के बारे में जानकारी
- एनआरएचएम की स्कीमों के बारे में जानकारी