फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dhritarashtra's son made ??his infatuation: Bajwa

पुत्र मोह ने बना दिया धृतराष्ट्र : बाजवा

Fri, 04 Oct 2013 11:06 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Fri, 04 Oct 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dhritarashtra's son made ??his infatuation: Bajwa
पंजाब कांग्रेस के जनरल सचिव फतेहजंग बाजवा ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर शब्दों के बाण चलाना तेज कर दिए हैं। बाजवा ने कहा कि सरकारी स्कीमों और नीतियों के प्रचार के लिए किसी फिल्मी स्टार को ब्रांड एंबैसेडर बनाने की मंजूरी देने से यह स्पष्ट होता है कि सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है और उसकी अपनी कोई फेश वैल्यू नहीं रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धृतराष्ट्र तक कह डाला।
विज्ञापन


बाजवा ने यूथ कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही अधिकार यात्रा का हलका श्री हरगोबिंदपुर के गांव उमरपुरे में पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि जहां राज्य के नौजवानों के लिए शहीद भगत सिंह, शहीद ऊधम सिंह रोल ऑफ मॉडल थे वहीं आज उसी पंजाब की सरकार द्वारा पूंजी निवेशकों को उत्साहित करने के लिए फिल्म स्टारों का सहारा तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन


फिल्म स्टार को ब्रांड एंबैसेडर बनाने में करोड़ों रुपये खर्च करके और दर्जनों फालतू सलाहकारों की फौज को सुविधाएं देकर सरकार लोगों पर हर तरफ से बोझ डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने आरोप लगाया कि पंजाब में इस समय गुंडाराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनावों में गांव आदमपुर में कांग्रेसी की चुनाव रैली पर अंधाधुंध गोलियां चला कर पीपीपी नेता लखबीर सिंह का कत्ल कर देने वाले एक गैंग का अकाली दल के घर से पकड़े जाना इस बात की पुष्टि करता है कि अकाली दल इन समाज विरोधी तत्वों को न केवल शह दे रहे हैं बल्कि इन्हें अकाली पार्टी में ऊंचे पदों पर बिठाकर गुंडाराज फैलाते हुए लोकतंत्र की तौहीन की जा रही है।


उन्होंने आरोप लगाया कि सब कुछ जानते हुए भी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस्तीफा देने की जगह पुत्र मोह में आंखों मूंदकर धृतराष्ट्र बने बैठे हैं। उन्होंने कहा कि दागी नेताओं संबंधी अध्यादेश वापस लेने के लिए दबाव डाल कर कांग्रेस उपप्रधान राहुल गांधी ने कांग्रेस की रणनीति स्पष्ट करते हुए यह पैगाम दिया है कि कांग्रेस में ही नहीं बल्कि देश की राजनिति में गलत अनसरों के लिए कोई जगह नहीं है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रधान विक्रम चौधरी, बलविंदर लाडी, भूभिंदर पाल सिंह मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed