फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Death of 114 year old woman in Jalalabad

Punjab: 114 साल की बुजुर्ग महिला की मौत, ढोल-बाजे और भंगड़ा डाल किया अंतिम संस्कार, परिवार में 60 लोग

Tue, 10 Sep 2024 04:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Sep 2024 04:06 PM IST
सार

पंजाब के जलालाबाद में सबसे उम्रदराज महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र 114 वर्ष थी। महिला के परिवा में 60 लोग हैं। परिवार ने महिला की मौत पर उसे ढोल बाजों के साथ विदाई थी। 

विज्ञापन
Death of 114 year old woman in Jalalabad
मृतका रतो बाई की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जलालाबाद के धरमूवाला गांव में 114 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। 114 साल की बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसकी अंतिम विदाई के समय बैंड बाजे के साथ परिवार ने भंगड़ा डाल महिला को विदा किया और अंतिम संस्कार की रस्म अदा की। बुजुर्ग महिला के परिवार में 60 से अधिक लोग हैं।
विज्ञापन


 बुजुर्ग महिला रतो बाई के पोते गुरमीत सिंह ने बताया कि उसकी दादी करीब 114 साल की थी। पूरे गांव में इतनी उम्र की कोई महिला नहीं थी। मृतका रत्तो बाई के 6 बच्चे हैं। जिनमें चार लड़के ढोला सिंह, लाल सिंह, पाला सिंह, अमीर सिंह और दो लड़कियां माया बाई और निहालो बाई शामिल है। करीब 4 वर्ष पहले उसके बड़े ताया ढोला सिंह की मौत हो गई है। वहीं 6 साल पहले छोटी बुआ निहालो बाई का भी देहांत हो चुक है।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं रतो बाई के 6 बच्चों के आगे करीब 25 बच्चे हैं। जिनकी भी शादी हो चुकी है और उनके भी आगे 30 से अधिक बच्चे हैं। यानी 60 से अधिक लोगों का परिवार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि उनकी दादी को कोई भी बीमारी नहीं थी। 2 दिन पहले उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया और उनकी सेहत बिगड़ गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। इतने बड़े परिवार को जन्म देने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला की मौत के बाद परिवार ने बैंड बाजे और ढोल की ताल पर भंगड़ा डाल मृतक महिला रतो बाई को विदा किया और अंतिम संस्कार की रस्म अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed