{"_id":"6a9bbaebec972708d90c6164","slug":"kapurthala-man-whose-last-rites-the-family-had-already-performed-was-found-in-jail-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में हैरान करने वाला मामला: जिस बेटे का अंतिम संस्कार कर चुका था परिवार, वो जेल में बंद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में हैरान करने वाला मामला: जिस बेटे का अंतिम संस्कार कर चुका था परिवार, वो जेल में बंद मिला
Sat, 05 Sep 2026 12:23 PM IST
Nivedita
कैंथरीन लीना, संवाद, कपूरथला
कैंथरीन लीना, संवाद, कपूरथला
Published by: Nivedita
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:23 PM IST
सार
गांव कादूपुर का रवि कुमार पांच अगस्त से लापता था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें एक गली सड़ी लाश दिखाई, जिसकी पहचान परिवार ने रवि के ताैर पर कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब रवि कपूरथला जेल में बंद मिला है।
विज्ञापन
कपूरथला का अजीब मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक को परिवार ने मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर भोग भी डाल चुका था, वह करीब 15 दिन बाद केंद्रीय जेल कपूरथला में जिंदा मिला। जेल से फोन आने पर परिवार पहले तो स्तब्ध रह गया, लेकिन जब जेल पहुंचकर युवक को अपनी आंखों से देखा तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
गांव कादूपुर निवासी रवि कुमार के पिता टीटी और भाई अमनदीप कुमार ने बताया कि रवि 5 अगस्त को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की। जब उसका कोई पता नहीं चला तो 11 अगस्त को वे थाना सिटी कपूरथला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे।
विज्ञापन
परिवार के अनुसार, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बताया कि कांजली रोड स्थित ट्रेनिंग सेंटर के पास गली-सड़ी हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की फोटो परिवार को दिखाई। कुछ दिनों बाद परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने फोटो के आधार पर शव की पहचान रवि कुमार के रूप में कर ली।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार ने 13 अगस्त को शव का अंतिम संस्कार कर दिया और 15 अगस्त को भोग भी डाल दिया। परिवार को लगा कि रवि अब इस दुनिया में नहीं है।
दो सितंबर को आया जेल से फोन
मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब 2 सितंबर को परिवार के पास केंद्रीय जेल कपूरथला से फोन आया। जेल कर्मचारी ने बताया कि रवि कुमार नाम का युवक जेल में बंद है। यह सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। अगले दिन परिजन केंद्रीय जेल पहुंचे और वहां रवि को जिंदा देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
परिवार के अनुसार, करीब एक महीने पहले जालंधर पुलिस ने रवि कुमार को आवारागर्दी के मामले में गिरफ्तार किया था। अब परिवार इस बात को लेकर असमंजस में है कि जिस शव की पहचान उन्होंने रवि के रूप में की थी, वह आखिर किसका था और उसकी पहचान गलत कैसे हुई। मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।