{"_id":"6540e06b17c82faf0509581d","slug":"dead-body-of-woman-found-in-drain-of-malerkotla-in-punjab-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मलेरकोटला के सेम नाले में महिला का शव, चुनरी से गला घोंट कर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मलेरकोटला के सेम नाले में महिला का शव, चुनरी से गला घोंट कर मौत के घाट उतारा
Tue, 31 Oct 2023 04:39 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मलेरकोटला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलेरकोटला (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 31 Oct 2023 04:39 PM IST
सार
शिकायतकर्ता पूर्व सरपंच हरदीप सिंह ने बताया कि खन्ना रोड पर वेहडा शगना दा मैरिज पैलेस के समीप अपने खेतों में काम कर रहे थे। वहीं, नजदीक सेम नाले में औंधे मूंह एक महिला पड़ी देखी तो तुरंत पुलिस को सुचित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मलेरकोटला खन्ना मार्ग पर गांव मंडियां के पूर्व सरपंच हरदीप सिंह के खेतों के समीप सेम नाले में एक महिला का शव मिला है। महिला को उसी की चुनरी से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया गया। थाना सदर अहमदगढ़ की पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। सब इंस्पेक्टर सय्यद शकील ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखा जाएगा अगर पहचान नहीं हो पाई तो पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम सस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सय्यद शकील ने कहा कि महिला की उम्र 25 वर्ष के करीब है और वेशभूषा से वो बाहरी राज्य की लग रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ गांव मंडियां के पूर्व सरपंच हरदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल और शव को खुर्द बुर्द करने की धारा में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पूर्व सरपंच हरदीप सिंह ने बताया कि खन्ना रोड पर वेहडा शगना दा मैरिज पैलेस के समीप अपने खेतों में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, नजदीक सेम नाले में औंधे मूंह एक महिला पड़ी देखी तो तुरंत पुलिस को सुचित किया। पुलिस ने आकर देखा तो महिला को मृत पाया गया। महिला का गला उसी की चुनरी से घोंटा गया लग रहा था। सब इंस्पेक्टर सय्यद शकील ने बताया कि शव को पहली नजर में देखने से लग रहा है कि इसे कुछ समय पहले ही मारकर फेंका गया है। उन्होंने जनता से महिला की शिनाख्त करने में मदद की अपील की है। सय्यद शकील ने कहा कि महिला की पहचान हो जाने के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन