{"_id":"64756b28678d79cfe90677b6","slug":"dead-body-of-old-man-found-in-chappar-of-bathinda-village-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: छप्पड़ से मिला लापता बुजुर्ग का शव, एक साल पहले भी कूदा था, तब लोगों ने बचा लिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: छप्पड़ से मिला लापता बुजुर्ग का शव, एक साल पहले भी कूदा था, तब लोगों ने बचा लिया था
Tue, 30 May 2023 08:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 May 2023 08:52 AM IST
सार
मृतक के परिजनों तथा गांव के लोगों ने बताया कि तेजा सिंह मानसिक तौर पर तंदुरुस्त नहीं था। करीब एक साल पहले भी इसने इसी छप्पड़ में छलांग लगा दी थी जिसे उस समय गांव के लोगों ने तुरंत बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन
छप्पड़ से बुजुर्ग की लाश बरामद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव भुच्चो कलां गोविंदपुरा रोड पर छप्पड़ से एक बुजुर्ग की लाश बरामद हुई है। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा ने लाश बरामद की है।
संस्था के प्रवक्ता रूबल जौड़ा ने बताया कि गांव भुच्चो कलां निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग तेजा सिंह पुत्र नंद सिंह दोपहर दो बजे से घर से गायब था। शाम चार बजे लापता बुजुर्ग की चप्पलें गोविंदपुरा रोड पर बने छप्पड़ के पास दिखाई देने पर गांव निवासियों द्वारा घटना की सूचना समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा को दी गई। सूचना मिलते ही सोसाइटी के वालंटियर मनिंदर सिंह, हर्षित चावला, राजविंदर जवंधा, वर्कर सतनाम सिंह, मनिक सिंह मौके पर पहुंचे तथा छप्पड़ में तलाश शुरू की।
कई घंटों की मशक्कत के बाद तेजा सिंह का शव छप्पड़ से बाहर निकाल लिया गया। मृतक के परिजनों तथा गांव के लोगों ने बताया कि तेजा सिंह मानसिक तौर पर तंदुरुस्त नहीं था। करीब एक साल पहले भी इसने इसी छप्पड़ में छलांग लगा दी थी जिसे उस समय गांव के लोगों ने तुरंत बाहर निकाल लिया था। थाना कैंट पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद संस्था द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।