{"_id":"69562e118d161249490171ab","slug":"dead-body-found-near-railway-line-in-abohar-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar: रेलवे लाइन के पास युवक का शव बरामद, हाथ पर बने टैटू पर लिखा था 'मां'; मुंह से निकल रहा था झाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar: रेलवे लाइन के पास युवक का शव बरामद, हाथ पर बने टैटू पर लिखा था 'मां'; मुंह से निकल रहा था झाग
Thu, 01 Jan 2026 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:54 PM IST
सार
मृतक युवक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। युवक के एक हाथ पर ‘मां’ और दूसरे हाथ पर ‘मनोज’ लिखा टैटू बना हुआ है। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
मृतक की बाजू पर बने टैटू
- फोटो : संवाद
विस्तार
नए साल की सुबह अबोहर में सीतो रोड रेलवे फाटक के नजदीक रेलवे लाइन के पास खाली जगह में एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।
नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरूला ने बताया कि समिति के प्रधान राजू चराया को शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया।
मृतक युवक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। युवक के एक हाथ पर ‘मां’ और दूसरे हाथ पर ‘मनोज’ लिखा टैटू बना हुआ है। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। शव के नजदीक किसी वाहन के टायरों के निशान भी दिखाई दिए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। हालांकि शरीर पर किसी प्रकार की चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।