फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Cylinder explodes in Batala Five people including child suffer burns

बटाला में फटा सिलिंडर: एक बच्चे समेत पांच लोग झुलसे, चावल बनाते समय हुई गैस लीक; बाहर फेंका था सिलिंडर

Wed, 31 Dec 2025 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 31 Dec 2025 04:59 PM IST
सार

बुधवार सुबह गांव अलोवाल में रहते एक प्रवासी परिवार ने गैस पर चावल पकाने के लिए रखे थे। चावल बनाते वक्त एकदम से सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। उन्होंने गैस सिलिंडर को उठाकर बाहर फेंक दिया जिससे सिलिंडर फट गया और पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Cylinder explodes in Batala Five people including child suffer burns
फटा सिलिंडर - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

बटाला के नजदीकी गांव आलोवाल के पास बुधवार सुबह एक घर में गैस लीक होने के बाद सिलिंडर फट गया। इससे एक बच्चे समेत पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन


घायल लोगों को तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल अस्पताल बटाला में घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। पांचों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गांव अलोवाल में रहते एक प्रवासी परिवार ने गैस पर चावल पकाने के लिए रखे थे। चावल बनाते वक्त एकदम से सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। उन्होंने गैस सिलिंडर को उठाकर बाहर फेंक दिया जिससे सिलिंडर फट गया और पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उक्त घायलों की पहचान अनंत कुमार (6), प्रताप (18),मीणा (35), राजवंशी (30), प्रकाश (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं, सिविल अस्पताल बटाला में मौजूद इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. आंचल ने बताया कि पांचों घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। इसके अलावा इसके बारे में स्पेशलिस्ट से भी राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed