फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youth Congress District president Shot dead in Faridkot Of Punjab

पंजाब : फरीदकोट में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, दो नकाबपोशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

Thu, 18 Feb 2021 08:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress District president Shot dead in Faridkot Of Punjab
गुरलाल सिंह पहलवान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के फरीदकोट में जुबली सिनेमा चौक के पास शाम करीब पांच बजे बाइक सवार नकाबपोशों ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व गोलेवाला जोन से जिला परिषद के सदस्य गुरलाल सिंह पहलवान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल गुरलाल सिंह पहलवान को तुरंत श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज ले जाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान अपनी कार में जुबली सिनेमा चौक के पास एक इमिग्रेशन दफ्तर में आए थे। दफ्तर से निकलकर जैसे ही वह अपनी कार में बैठने लगे तो चौक की तरफ से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दो पिस्टलों से उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि हमलावरों की संख्या दो थी और उन्होंने 12-13 राउंड फायर किए। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल गुरलाल सिंह पहलवान को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जानकारी मिलते ही एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, एसपी भूपिंदर सिंह, एसपी डॉ. बालकृष्ण, डीएसपी जसतिंदर सिंह धालीवाल समेत जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्जकर पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, विधायक व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। 

फरीदकोट में हमारे यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुरलाल सिंह पर हुए घातक हमले से मैं स्तब्ध हूं। मैंने राज्य के डीजीपी को त्वरित जांच और अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया है। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed