फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Young Judicial Magistrate First Class dies under suspicious circumstances in Hoshiarpur

Hoshiarpur: युवा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास पंकज गर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, सिरसा के रहने वाले थे

Thu, 12 Mar 2026 09:40 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Mar 2026 09:40 AM IST
सार

होशियारपुर में तैनात युवा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास पंकज गर्ग की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। पंकज गर्ग मूल रूप से सिरसा के कालांवाली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Young Judicial Magistrate First Class dies under suspicious circumstances in Hoshiarpur
पंकज गर्ग - फोटो : फाइल

विस्तार

होशियारपुर में तैनात ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास पंकज गर्ग (28) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से न्यायिक अधिकारियों और वकील समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

पंकज गर्ग मूल रूप से हरियाणा के सिरसा जिले के कालांवाली कस्बे के निवासी थे और पिछले एक वर्ष से अधिक समय से होशियारपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अधिकारियों के अनुसार उनकी मौत का कारण प्रारंभिक तौर पर कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस पर अभी डॉक्टरों ने स्पष्ट कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में फगवाड़ा के पास हुए एक हाई-प्रोफाइल हिट एंड रन मामले की सुनवाई के दौरान पंकज गर्ग चर्चा में आए थे। इस घटना में क्रेटा कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सनम नखवाल की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर मृतक के परिजनों ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर 2025 में केस को पंजाब से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया था। पंकज गर्ग के निधन पर होशियारपुर बार एसोसिएशन ने शोक व्यक्त करते हुए विभिन्न अदालतों में कामकाज स्थगित रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed