फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman burnt by son in Moga

Moga: बेटे ने पेट्रोल डालकर मां को लगाई आग, जमीन विवाद में हैवान बना, पत्नी ने भी दिया साथ

Sat, 08 Jun 2024 04:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 04:57 PM IST
सार

पीड़ित महिला के बेटे गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी माता ने भाई को बेदखल किया है। इसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। वह रोजाना मां को डराता और धमकाता था, जिसकी शिकायत पुलिस को की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Woman burnt by son in Moga
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के गांव कपूरे के रहने वाली 65 साल की बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटे और बहू ने मिलकर आग लगा दी। जख्मी महिला मलकीत कौर को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के बेटे गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी माता ने भाई को बेदखल किया है। इसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। वह रोजाना मां को डराता और धमकाता था, जिसकी शिकायत पुलिस को की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शनिवार को उसके भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर मां के ऊपर डाला और फिर उन्हें आग लगा दी। जब उसे इस बारे में पता चला तो वह तुरंत घर पहुंचा और मां को मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टर ने हालत नाजुक बताई है, सारी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि उनके पास एक 65 साल की मलकीत कौर नाम की महिला मोगा के गांव कपूरे से इलाज के लिए लाई गई हैं। महिला के दूसरे बेटे ने बताया कि उसके भाई ने पेट्रोल डालकर मां को आग लगाई है। उन्होंने तुरंत पीड़िता का इलाज शुरू कर दिया, अब महिला की स्थिति कुछ ठीक है। शरीर काफी जला हुआ है, वे इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed