{"_id":"69ec715b6878cd324803dd62","slug":"vigilance-bureau-apprehends-senior-constable-accepting-bribe-faridkot-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: विजिलेंस ने सीनियर कांस्टेबल को 5000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, कार छोड़ने के बदले मांगे थे पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Faridkot: विजिलेंस ने सीनियर कांस्टेबल को 5000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, कार छोड़ने के बदले मांगे थे पैसे
Sat, 25 Apr 2026 01:16 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:16 PM IST
सार
शिकायतकर्ता के खिलाफ एक झगड़े की शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके चलते आरोपी सीनियर कांस्टेबल उसे उसकी आल्टो कार सहित थाना जैतो ले गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन आरोपी ने शिकायतकर्ता की कार थाने में ही खड़ी रखी और उसे छोड़ने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदकोट के थाना जैतो में तैनात सीनियर कांस्टेबल विक्रम शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।
विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी जैतो तहसील, जिला फरीदकोट के एक निवासी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता के खिलाफ एक झगड़े की शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके चलते आरोपी सीनियर कांस्टेबल उसे उसकी आल्टो कार सहित थाना जैतो ले गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन आरोपी ने शिकायतकर्ता की कार थाने में ही खड़ी रखी और उसे छोड़ने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।
शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड भी कर ली थी। रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट फरीदकोट से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।