फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two smugglers who brought drugs from Pakistan arrested in Ferozepur

Punjab: पाक तस्करों से वाट्सएप पर डील... ड्रोन से आती थी हेरोइन, एएनटीएफ व बीएसएफ ने पकड़े दो तस्कर, कई खुलासे

Sun, 09 Mar 2025 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Mar 2025 05:11 PM IST
सार

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये नशे का काला कारोबार करने वाले दो तस्करों को एएनटीएफ व बीएसएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नशे की बड़ी खेप मिली है। दोनों आरोपी पाक तस्करों के सीधे संपर्क में थे। 

विज्ञापन
Two smugglers who brought drugs from Pakistan arrested in Ferozepur
तस्करों को गिरफ्तार कर ले जाती बीएसएप व एएनटीएफ - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत पाक सीमा पर पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने संयुक्त आपरेशन दौरान लगभग तीन किलो हेरोइन बरामद की है। नशे की यह खेप सीमा पार से मंगवाई गई थी। वहीं दो नशा तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। तस्करों ने पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के जरिये हेरोइन की खेप मंगवाई थी। 

विज्ञापन


एएनटीएफ-बीएसएफ ने सीमांत गांव खुंदड़ हिठाड़ के खेतों से एक बड़ा पाकिस्तानी ड्रोन व दो किलो सात सौ ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की थी। ये हेरोइन मंगवाने वाले दोनों तस्कर फिरोजपुर की बस्ती माछी वाड़ा के रहने वाले हैं, जिनके पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं।
विज्ञापन


बीएसएफ व एएनटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सीमांत गांव खुंदड़ हिठाड़ के खेतों से पाकिस्तान से आया ड्रोन और हेरोइन के पांच पैकेट मिले थे। उक्त पैकेटों में दो किलो सात सौ ग्राम हेरोइन थी। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया कि उक्त हेरोइन किस तस्कर ने मंगवाई है। उन्होंने आधुनिक तकनीक से अपनी तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान फिरोजपुर की बस्ती माछीवाड़ा से तस्कर जोगिंदर सिंह और जज को काबू किया। इनके घर की तलाशी लेने पर सात सौ ग्राम हेरोइन और बरामद हुई। उक्त आरोपियों से कुल तीन किलो चार सौ ग्राम हेरोइन पकड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के लिंक पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े हैं। वाट्सएप के जरिये पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क कर ये लोग हेरोइन की खेप मंगवाते हैं। उक्त दोनों तस्करों से गहन पूछताछ की जाएगी। ये आगे किन-किन लोगों को सप्लाई करते हैं और अभी तक कितनी हेरोइन व असलहा की खेप पाकिस्तान से भारत ला चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed