फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two Sisters returning from college attacked in Sunam

Punjab: कॉलेज से घर लौट रही दो बहनों पर हथौड़े से हमला, किट्स छीन कर भागे हमलावर

Tue, 28 Mar 2023 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 03:34 PM IST
सार

अस्पताल में उपचाराधीन नवदीप कौर ने बताया कि वह अपनी बहन इंद्रजीत कौर के साथ स्कूटी पर सुनाम के सरकारी कालेज से अपने गांव छाजली लौट रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों हमलावरों ने हथौड़े से उन पर हमला किया

विज्ञापन
Two Sisters returning from college attacked in Sunam
अस्पताल में भर्ती छात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सुनाम ऊधम सिंह वाला में शहीद ऊधम सिंह सरकारी कालेज से स्कूटी पर घर लौट रहीं दो बहनों पर अज्ञात हमलावरों ने हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया और दोनों की किट्स छीन कर फरार हो गए। गंभीर हालत में दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पुलिस की हिरासत में नहीं है अमृतपाल... हाईकोर्ट में बोली पंजाब सरकार-याची के पास सबूत है तो दे
विज्ञापन

 

अस्पताल में उपचाराधीन नवदीप कौर ने बताया कि वह अपनी बहन इंद्रजीत कौर के साथ स्कूटी पर सुनाम के सरकारी कालेज से अपने गांव छाजली लौट रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों हमलावरों ने हथौड़े से उन पर हमला किया और फिर उनकी किट्स छीन कर फरार हो गए। किट्स में जरूरी दस्तावेज के अलावा किताबें और करीब पांच सौ रुपये थे। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


नवदीप कौर के सिर पर कई टांके लगे हैं जबकि उसकी बहन के कंधे पर चोट आई है। छात्राओं के पिता गोपी सिंह ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएचओ प्रतीक जिंदल ने कहा कि पीड़ित छात्राओं के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed