फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two died after consuming Illegal liquor in Sangrur Of Punjab

पंजाब के सुनाम में कच्ची शराब पीने से दो युवकों की मौत, एक की जान बची

Tue, 16 Feb 2021 06:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Feb 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Two died after consuming Illegal liquor in Sangrur Of Punjab
मृतक केसर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम ऊधम सिंह वाला में कच्ची शराब पीने से सोमवार को दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत स्थिर है। शादी समागमों में वेटर का काम करने वाले तीनों युवक स्टेडियम रोड के आसपास के इलाके के रहने वाले है। मंगलवार को दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। डीएसपी का कहना है मामले की जांच के बाद के आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान केसर सिंह (25) और कर्म सिंह (30) के तौर पर हुई है। तीसरे साथी कैनू सिंह (26) निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। केसर सिंह के भाई बब्बू सिंह ने बताया उसका भाई केसर सिंह अपने साथी कर्म सिंह और कैनू सिंह के साथ रविवार को किसी शादी समागम में वेटर का काम करने गए थे। तीनों शादी समागम से कच्ची शराब बोतल में डालकर अपने साथ ले आए थे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के कुछ समय बाद केसर सिंह के शरीर में तेज दर्द होना शुरू हो गया और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला शहर में पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इसी बीच कर्म सिंह की हालत भी नाजुक बन गई और उसे भी सुनाम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से संगरूर ले जाते समय कर्म सिंह ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।


तीसरे साथी कैनू सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बलजिंदर सिंह पन्नू और एसएचओ सिटी जतिंदरपाल सिंह ने मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी हासिल की। डीएसपी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed