फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two accused injured three arrested in police encounter in Firozepur

पंजाब में एनकाउंटर: बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को लगी गोलियां

Sun, 27 Apr 2025 12:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Apr 2025 12:12 PM IST
सार

फिरोजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। पहले बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two accused injured three arrested in police encounter in Firozepur
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। फिरोजपुर छावनी की चुंगी नंबर-7 के नजदीक पुलिस और गैंगस्टरों के बीच गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा लिया है। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन

 
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर शकी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चुंगी नंबर-7 पर थाना कैंट पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। यहां से बिना नंबर बाइक पर तीन लोग सवार थे। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने बाइक भगा ली। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी ने कहा कि तीनों आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए हैं। पुलिस को शक है कि ये आरोपी पार्षद मोंटी पर हमला करने वाले हो सकते हैं। उक्त आरोपियों से पूछताछ करने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed