फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two Accomplices of Gangster Lawrence Bishnoi and Goldie brar arrested by bathinda police

Bathinda: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के दो साथी हथियारों के साथ गिरफ्तार, पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे

Tue, 26 Jul 2022 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 04:02 PM IST
सार

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या का बदला लेने के लिए दोनों आरोपियों ने बाहर से शार्प शूटर भी बुलाए थे, जिन्होंने पुलिस कस्टडी में कबड्डी खिलाड़ी के हत्यारों को मारना था लेकिन आरोपियों का एक साथी नकोदर से पकड़ा गया था, जिसके बाद योजना को अंजाम नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Two Accomplices of Gangster Lawrence Bishnoi and Goldie brar arrested by bathinda police
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के दो साथी गैंगस्टर मलकीत सिंह और हरदीप सिंह को बठिंडा पुलिस ने सोमवार रात डबवाली रोड पर स्थित गांव पथराला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सात पिस्टल बरामद किए हैं। इनमें एक 30 बोर और बाकी 32 बोर के पिस्टल शामिल हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर मलकीत सिंह और हरदीप सिंह पिछले डेढ़ वर्ष से हत्या, हत्या करने के प्रयास और फिरौती जैसे संगीन आरोपों वाले केसों में भगौडे़ चले आ रहे थे। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शार्प शूटरों द्वारा जो हथियार उपयोग किए गए हैं, उनको दोनों आरोपियों ने कई दिनों तक संभाल कर रखा था। सूत्रों ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या का बदला लेने के लिए दोनों आरोपियों ने बाहर से शार्प शूटर भी बुलाए थे, जिन्होंने पुलिस कस्टडी में कबड्डी खिलाड़ी के हत्यारों को मारना था लेकिन आरोपियों का एक साथी नकोदर से पकड़ा गया था, जिसके बाद इस योजना को अंजाम देने से रोक दिया गया। 

विज्ञापन

मूसेवाला की हत्या के आरोपियों को दी थी पनाह

मूसेवाला की हत्या के बाद शार्प शूटर रूपा और मन्नू को इन दोनों आरोपियों ने ही पटियाला में यूनिवर्सिटी के पास एक किराये की कोठी में कई दिनों तक पनाह दी थी। सूत्रों ने बताया कि मन्नू एवं रूपा दो तीन दिन बाद ही लगातार अपना ठिकाना बदल लेते थे। सूत्रों ने बताया कि बिश्नोई एवं गोल्डी बराड़ के ये शार्प शूटर और गैंगस्टर ज्यादातर मोटरसाइकिल पर सवार होकर ही पंजाब में घूम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर मलकीत और हरदीप सिंह भी पंजाब पुलिस की सख्ती से तंग आकर सोमवार रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरियाणा में दाखिल होने के लिए बठिंडा से जा रहे थे। इसी दौरान बठिंडा पुलिस ने मुखबरी के आधार पर इन दोनों को डबवाली रोड पर स्थित गांव पथराला के पास से पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बडे़ खुलासे किए हैं। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है। पूरे मामले का खुलासा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता में करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed