{"_id":"6198e9e4659aaa04f02727fe","slug":"tiffin-bomb-and-hand-grenade-found-from-field-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: फिरोजपुर के गांव सेखवां में टिफिन में मिला हैंड ग्रेनेड, 50 किमी क्षेत्र में बीएसएफ ने चलाया जांच अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: फिरोजपुर के गांव सेखवां में टिफिन में मिला हैंड ग्रेनेड, 50 किमी क्षेत्र में बीएसएफ ने चलाया जांच अभियान
Sat, 20 Nov 2021 05:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Nov 2021 05:58 PM IST
सार
पंद्रह सितंबर को जलालाबाद ब्लास्ट के बाद फिरोजपुर व जलालाबाद से अभी तक चार टिफिन बम व एक हैंड ग्रेनेड बरामद हो चुका है। इस मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
खेत से मिला टिफिन बम और हैंड ग्रेनेड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीरा विधानसभा हलका के गांव सेखवां के खेत में से एक टिफिन में हैंड ग्रेनेड मिला है। सूचना पाकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उक्त विस्फोटक सामग्री से जीरा में कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच हैंड ग्रेनेड कब्जे में कर ली है। इसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
विज्ञापन
उधर, विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद बीएसएफ व पुलिस ने पचास किलोमीटर के दायरे में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। मालूम हो कि पंद्रह सितंबर को जलालाबाद ब्लास्ट के बाद फिरोजपुर व जलालाबाद से अभी तक चार टिफिन बम मिल चुके हैं और अब जीरा से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। जलालाबाद ब्लास्ट में छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव सेखवां के खेत में झाड़ फूस में किसी ग्रामीण ने टिफिन देखा। उसने टिफिन बम समझ कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर जीरा के डीएसपी पुलिस पार्टी संग पहुंच गए। पहले तो इसे टिफिन बम समझा गया। इसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ता के सदस्यों की टीम को बुलाया। टीम ने पहुंच उसे निष्क्रिय करने का प्रयास किया तो टिफिन खोल कर देखा तो उसके अंदर से हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। ये हैंड ग्रेनेड बिल्कुल नया था। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं कि ये ग्रेनेड यहां कैसे पहुंचा है और कौन लेकर आया है।
विज्ञापन