{"_id":"67973475908a95df1601d74a","slug":"thieves-broke-into-medical-store-in-kapurthala-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: ताले तोड़कर मेडिकल स्टोर में घुसे चोर, हजारों रुपये की नगदी चुराई, सीसीटीवी में हुए कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: ताले तोड़कर मेडिकल स्टोर में घुसे चोर, हजारों रुपये की नगदी चुराई, सीसीटीवी में हुए कैद
Mon, 27 Jan 2025 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 Jan 2025 12:53 PM IST
सार
जल्लोखाना क्षेत्र में इंडियन मेडिकल एजेंसी के मालिक मुनीश सूरी ने बताया कि कल रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जब उसने जाकर देखा तो दुकान के ताले टूटने के साथ-साथ दुकान में लगा एलुमिनियम गेट भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन
दुकान में घुसा चोर
- फोटो : संवाद
विस्तार
कपूरथला के जल्लोखाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर के देर रात दो चोरों ने ताले तोड़ दिए और हजारों रुपये की नगदी चुरा ली। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि दो नकाबपोश चोरों ने पहले ताले तोड़े फिर अंदर एलुमिनियम का गेट तोड़ने के बाद गल्ले से 35 हजार रुपये की नगदी चुराकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसएचओ सिटी बिक्रम सिंह ने की है।
जानकारी के अनुसार जल्लोखाना क्षेत्र में इंडियन मेडिकल एजेंसी के मालिक मुनीश सूरी ने बताया कि कल रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जब उसने जाकर देखा तो दुकान के ताले टूटने के साथ-साथ दुकान में लगा एलुमिनियम गेट भी टूटा हुआ था। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और गल्ले में पड़ी 35 हजार की नकदी भी गायब थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी चेक करने पर मालूम हुआ कि रात 2 बजकर 19 मिनट पर दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर अंदर दाखिल हुए और पैसे चुरा लिया। जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।