{"_id":"62d818d54d073c2fdf116647","slug":"son-killed-his-mother-in-ferozepur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्ल: नशेड़ी बेटे ने कुल्हाड़ी मार की मां की हत्या, नशा करके हमेशा करता था मां के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तों का कत्ल: नशेड़ी बेटे ने कुल्हाड़ी मार की मां की हत्या, नशा करके हमेशा करता था मां के साथ मारपीट
Wed, 20 Jul 2022 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:31 PM IST
सार
थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बुधवार आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर के गुरुहरसहाए विधानसभा हलके के गांव सरूप सिंह वाला में नशेड़ी बेटे ने कुल्हाड़ी से वारकर मां की हत्या कर दी। नशा करने के बाद वह हमेशा मां के साथ मारपीट करता था। मुख्तियार सिंह वासी गांव सरूप सिंह वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बहन लालो बाई (50) की लगभग 26 साल पूर्व दलबीर सिंह वासी बस्ती शेरा वाली (गांव टाहली वाला) थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
बहन के दो बच्चे थे, बेटा संदीप सिंह व बेटी आशा रानी थी। तलाक लेने के बाद बच्चों संग लालो बाई उनके पास रहने लगी थी। संदीप बुरी संगत में फंस गया और नशे करने लगा। नशा करने के बाद कई बार अपनी मां लालो बाई संग मारपीट करता था, क्योंकि वह नशा करने से मना करती थी।
विज्ञापन
15 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे लालो बाई के घर से चीख पुकार की आवाज आ रही थी। संदीप नशे में धुत्त होकर अपनी मां से मारपीट कर रहा था। जब घर पहुंचकर देखा तो संदीप ने कुल्हाड़ी से अपनी मां के सिर पर वारकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
खून में लथपथ लालो बाई को जख्मी हालत में गुरुहरसहाए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख मेडिकल कालेज फरीदकोट रेफर कर दिया। बुधवार को उसकी मौत हो गई। बेटा घर से फरार है।
उधर, थाना प्रभारी के मुताबिक मुख्तियार सिंह के बयान पर आरोपी बेटे संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।