{"_id":"67e8fe42ae260ac61c0bd22f","slug":"smuggler-arrested-with-eight-kg-heroin-in-ferozepur-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ किलो हेरोइन पकड़ी: फिरोजपुर में हथियार और ड्रग्स के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आठ किलो हेरोइन पकड़ी: फिरोजपुर में हथियार और ड्रग्स के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Sun, 30 Mar 2025 01:48 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:48 PM IST
सार
पंजाब पुलिस की तरफ से नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके नशा तस्कर इस काले कारोबार को खूब अंजाम दे रहे हैं। अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस ने 8 किलो से ज्यादा की हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद नशे की खेप।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 8 किलो 163 ग्राम हेरोइन की खेप के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 15700 रुपये की ड्रग्स मनी, कार, मोबाइल, दो पिस्तौल और नौ कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, इनसे अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने अलग अलग मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी आकाश (29) निवासी ग्वाल मंडी जिला अमृतसर हेरोइन सप्लाई करने का कारोबार करता है। इस समय वह अमृतसर से फिरोजपुर हेरोइन की सप्लाई करने आया हुआ है। पुलिस ने बताई हुई जगह से उसे 8 किलो हेरोइन और 700 रुपये के साथ काबू किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत सिंह निवासी गांव नूरपुर सेठां जिला फिरोजपुर व बलजिंदर सिंह निवासी गांव रुकना मुंगला जिला फिरोजपुर को काबू किया है। तलाशी लेने पर इनके पास से एक पिस्टल 32 बोर और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। इसी तरह पुलिस ने आरोपी लवजोत सिंह वासी जीरा व आकाशदीप सिंह वासी बंडाला नौ बंब जीरा को काबू किया है। इनकी तलाशी लेने पर एक पिस्तौल 315 बोर और सात कारतूस बरामद हुए हैं । पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।