{"_id":"640354e87dffdd576a08def5","slug":"sidhu-moosewala-family-receives-death-threats-again-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सिद्धू मूसेवाला के परिवार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, ई-मेल में सलमान खान का भी नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: सिद्धू मूसेवाला के परिवार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, ई-मेल में सलमान खान का भी नाम
Sat, 04 Mar 2023 07:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 07:55 PM IST
सार
पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से 14 साल के बच्चे को हिरासत में लिया है। ई-मेल से दी गई धमकी में कहा गया है कि बार-बार लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेना बंद करे। जिसमें उन्हें 25 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। बलकौर सिंह को दी गई धमकी के बारे में अभी पुलिस अधिकारी व परिवार कोई पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन सूचना है कि धमकी उन्हें ईमेल के द्वारा दी गई है। धमकी के बाद सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। गौरतलब है कि शनिवार सुबह ही बलकौर सिंह ने बेटे सिद्धू मूसेवाला की बरसी 19 मार्च को मनाने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के अलावा ईमेल में सलमान खान का भी नाम लिया गया है। साथ ही सिद्धू के पिता को सलाह दी गई है कि बार-बार लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेना बंद करे। जिसमें उन्हें 25 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इस ईमेल के बाद पंजाब पुलिस ने राजस्थान में छापेमारी की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मानसा पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के जोधपुर से एक 14 साल के बच्चे को पुलिस हिरासत में लिया है। जिसको सोमवार को मानसा पुलिस के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है कि उक्त बच्चे ने मेल खुद की है या उससे किसी ने भिजवाई गई है। वहीं इस मामले में मानसा पुलिस कोई पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन