फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Shiv Sena punjab Leader arrested from Khanna in Punjab

गिरफ्तारी : शिवसेना पंजाब का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार, सिक्योरिटी लेने के लिए खुद पर करवाया था हमला 

Fri, 02 Apr 2021 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Apr 2021 03:27 PM IST
सार

  • खन्ना पुलिस ने कश्मीर गिरी को किया गिरफ्तार 
  • नौ मार्च 2020 को दी थी खुद पर हमले की शिकायत

विज्ञापन
Shiv Sena punjab Leader arrested from Khanna in Punjab
खन्ना से शिवसेना पंजाब का अध्यक्ष कश्मीर गिरी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खुद पर हमला करवाने के आरोप में खन्ना पुलिस ने शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर गिरी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खुद पर हमला करवा कर गिरी सिक्योरिटी लेना चाहता था। एसएसपी खन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एसएसपी खन्ना गुरशरण सिंह ने कहा कि नौ मार्च 2020 को कश्मीरी गिरी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सुबह उन पर किसी ने जानलेवा हमला किया था। इसके बाद गिरी ने सिक्योरिटी मांगी। इसके बाद पुलिस ने गिरी को गनमैन दिए। हालांकि पुलिस को गिरी पर शक था। इसके बाद उन्होंने हमले की सीसीटीवी फुटेज और अन्य जो लोग उस समय वहां दिख रहे थे, की पड़ताल शुरू की। 
विज्ञापन



पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि जिन लोगों ने गोली चलाने का ड्रामा किया था वह कश्मीर गिरी के साथ मिले हुए थे। पुलिस के अनुसार कश्मीर गिरी ने भी माना कि उसने अपने बेटे राजन गिरी के साथ मिलकर यह ड्रामा किया था। उसने जसविंदर सिंह और गुरिंदर सिंह निवासी मोहाली के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। हमला करने से पहले मोहाली इलाके के गांव गोबिंदगढ़ में फायरिंग करने की ट्रेनिंग भी ली थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी गुरिंदर और जसविंदर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। उसका बेटा राजन गिरी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ मार्च की सुबह-सुबह कश्मीर गिरी अपने घर से शिव मंदिर पूजा करने के लिए निकले। वह मंदिर पहुंचे और पूजा की। पूजा खत्म कर गिरी अपने घर के बाहर पहुंचा और जैसे ही घर का गेट खोल अन्दर घुसने लगा तो सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और उन्होंने गिरी पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर गिरी ने जल्दी से घर के अन्दर घुस कर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। 


कुछ दिन पहले खन्ना में सरेआम हुई गुंडागर्दी में एक नौजवान को बुरी तरह से काटने के आरोप में भी कश्मीर गिरी, उसके बेटे और अन्य के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित निखिल शर्मा की शिकायत पर इस मामले में गिरफ्तारी की गई है। कश्मीर गिरी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed