फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sand Trader Commits Suicide in Bathinda Reader and Her Husband Arrested

बठिंडा में रेत कारोबारी ने की आत्महत्या: वीडियो में कहा-मुझे जीने नहीं दिया जा रहा, महिला रीडर और पति गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 02:39 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 25 Apr 2026 02:39 PM IST
सार

घटना के बाद सोनू के परिजनों, रिश्तेदारों और व्यापारियों में भारी रोष फैल गया था। देर रात बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन
Sand Trader Commits Suicide in Bathinda Reader and Her Husband Arrested
रेत कारोबारी ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के एक रेत-बजरी और सीमेंट कारोबारी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज महिला रीडर और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान नई बस्ती निवासी 33 वर्षीय संदीप कुमार उर्फ सोनू बंसल के रूप में हुई है। उसने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। आत्महत्या से पहले उसने करीब 10 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर सांझा किया और एक सुसाइड नोट भी लिखा।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनू बंसल ने निर्माणाधीन मकान के लिए आरोपी दंपती को सीमेंट और बजरी सप्लाई की थी। सोनू के परिजनों के अनुसार सोनू ने पूरा माल सप्लाई कर दिया था, इसके बावजूद उससे पैसे वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था। 

विज्ञापन

केस में फंसाने की दी धमकी

वीडियो में सोनू ने बताया कि उसने बिना पक्की रसीद से सामान दिया था, जो उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। सोनू बंसल ने आरोप लगाया कि कोर्ट परिसर से जुड़े कर्मचारी, उनकी पत्नी और एक वकील ने उससे सीमेंट और बजरी ली, लेकिन बाद में उसे ही पैसे लौटाने के लिए धमकाया जाने लगा। संबंधित डीएसपी और पुलिस कर्मचारी भी उसे लगातार दबाव में रख रहे थे। उसे केस में फंसाने और यहां तक कि शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस लेने तक की मोहलत नहीं दे रहे

वीडियो में सोनू भावुक होते हुए कहता है कि उसे इस कदर परेशान किया गया कि अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा। उसने कहा कि मुझे सांस लेने तक की मोहलत नहीं दी जा रही, मुझे मरने पर मजबूर कर दिया गया है। 



बता दें कि घटना के बाद सोनू के परिजनों, रिश्तेदारों और व्यापारियों में भारी रोष फैल गया था। देर रात बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। लंबी बातचीत और आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त हुआ। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने महिला रीडर रेनू बाला, उसके पति रमन जैन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी वकील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उसके ठिकानों पर छापामरी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed