फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Uncle opened fire during a fight, nephew died when he went to settle it

Punjab: झगड़े में मामा ने चलाई गोली, सुलझाने गए भांजे की मौत, रुपयों के लेनदेन में भाइयों में हो रहा था झगड़ा

Sat, 11 Nov 2023 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 10:41 PM IST
सार

एक लाख रुपये के लेनदेन में दो चचेरे भाइयों में झगड़ा हो रहा था। 

विज्ञापन
Punjab: Uncle opened fire during a fight, nephew died when he went to settle it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव सैदेके मोहन में एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दो चचेरे भाई लड़ रहे थे। इसी दौरान भांजा छुड़ाने गया तो एक मामा ने गोली चला दी। गोली भांजे के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दो चचेरे भाई कश्मीर सिंह और इंद्रजीत सिंह का एक लाख रुपये का लेन-देन था। इंद्रजीत ने कश्मीर से एक लाख रुपये लेने थे। जो नहीं दे रहा था। खेतों में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भांजा विक्की (32) दोनों को छुड़वाने पहुंचा। इतने में एक मामा की तरफ से गोली चला दी गई। गोली सीधी विक्की के सीने में जाकर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके आरोपी वारदात स्थल से भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मरने वाले विक्की की सात साल की एक बेटी है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed