{"_id":"66e59192509864512f0c833b","slug":"punjab-seven-gang-henchmen-including-ankush-bhaya-arrested-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अंकुश भाया सहित गैंग के सात गुर्गे गिरफ्तार, एक कांस्टेबल भी जानकारी लीक करने के आरोप में धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अंकुश भाया सहित गैंग के सात गुर्गे गिरफ्तार, एक कांस्टेबल भी जानकारी लीक करने के आरोप में धरा
Sat, 14 Sep 2024 07:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:07 PM IST
सार
4 अवैध पिस्तौल, 7 कारतूस, 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट और एक लग्जरी कार बरामद की गई है। यह जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
बरामद किए गए हथियार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अमेरिका स्थित संगठित अपराधी गोल्डी बराड़, विक्रम बराड़ और रवि बालाचोरिया के साथ संबंधों का खुलासा करते हुए अंकुश भाया संगठित आपराधिक गिरोह के 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सरगना अंकुश सभरवाल भी शामिल है। इस मॉड्यूल ने होशियारपुर, मैहतपुर और नकोदर में अलग-अलग ठिकानों पर प्रतिद्वंद्वी अपराधियों पर हमले की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विदेश स्थित संगठित अपराधी लवप्रीत उर्फ लाडी के इस मॉड्यूल के संपर्क में होने का पता चला है। संवेदनशील जानकारी लीक करने और अपराधियों को साजो-सामान सहायता प्रदान करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन