{"_id":"66684b43d056b3179e0abef4","slug":"punjab-robbery-in-bank-in-broad-daylight-three-masked-men-looted-rs-15-lakh-in-khanna-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दिनदहाड़े बैंक में लूट, तीन नकाबपोशों ने हथियारों के बल पर लूटे 15 लाख रुपये, हवाई फायर किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: दिनदहाड़े बैंक में लूट, तीन नकाबपोशों ने हथियारों के बल पर लूटे 15 लाख रुपये, हवाई फायर किए
Tue, 11 Jun 2024 06:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:34 PM IST
सार
पंजाब के खन्ना क्षेत्र में दिनदहाड़े पंजाब एंड सिंध बैंक में लूट का मामला सामने आया है। 15 लाख रुपये लूटकर लूटेरे फरार हो गए। आरोप है कि लोगों को डराने के लिए हवाई फायर भी किया गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में खन्ना के नजदीकी गांव बगली बागली कलां में पंजाब एंड सिंध बैंक में दिनदहाड़े मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में 15 लाख रुपये लूट लिए। आरोपी लूट के बाद फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार तीन लुटेरे जिन्होंने अपने मुंह किसी कपड़े ढके हुए थे, वह मोटरसाइकिल पर आए, तीनों लुटेरों के पास एक-एक पिस्टल थी।
विज्ञापन
जैसे ही वह बैंक में अंदर जाने लगे तो मुंह ढके होने के कारण बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि आप अपने मुंह से कपड़ा हटाए। इसको लेकर उनकी आपस में बहस हो गई, जिसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीन कर उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
उसके बाद दूसरा लुटेरा नकदी काउंटर पर जाकर कैशियर की कनपटी पर पिस्टल रख बोला कि जितना कैश है बैग में भर दे वरना मैं तुझे जान से मार दूंगा। जिसके बाद कैशियर ने सारा कैश करीब 15 लाख रुपये उसके बैग में डाल दिए। नकदी लेकर लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन
जब लुटेरे बैग लेकर भाग रहे थे तभी पीछे से सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी बंदूक उठाकर गोली चलाई परंतु तब तक वह भाग चुके थे।
वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह मामला मंगलवार की दोपहर 2:30 के करीब का है कि तीन नकाबपोश एक मोटरसाइकिल पर आए और बैंक के अंदर जाते ही उन्होंने पहले सिक्योरिटी गार्ड की कनपटी पर पिस्टल तानी उसके बाद लोगों को डराने के लिए बैंक में हवाई फायर किया।
जिसके बाद वह कैशियर के पास गए, लोगों का यह भी कहना है कि आम तौर पर गांव के बैंक में ज्यादा कैश नहीं होता, परंतु बैंक तीन दिन की छुट्टियों के बाद खुला था, इसलिए कैश ज्यादा था, लुटेरों को यह मालूम था, उन्होंने पहले ही रेकी की हुई थी कि आज बैंक में कैश ज्यादा आएगा।