फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Robbed liquor shop after injuring employee with sharp weapons

Punjab: कर्मचारी को तेजधार हथियारों से घायल कर लूटा शराब ठेका, गांव कमालू में दिया वारदात को अंजाम

Sun, 06 Oct 2024 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 01:08 AM IST
सार

शनिवार शाम रामा मंडी के गांव कमालू में वारदात को अंजाम दिया गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी गंभीर हालत में बठिंडा एम्स में भर्ती है। 

विज्ञापन
Punjab: Robbed liquor shop after injuring employee with sharp weapons
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा में पंजाब-हरियाणा की सीमा से कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव कमालू में शनिवार शाम को दो लुटेरों ने शराब ठेके के कर्मी को तेजधार हथियाराें से घायल कर गल्ला लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


लहूलुहान हालत में गंभीर रूप से घायल कारिंदे को उपचार के लिए बठिंडा एम्स में दाखिल करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना रामा मंडी पुलिस व डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामा मंंडी के गांव कमालू में मल्होत्रा ग्रुप के एक शराब ठेके पर शनिवार शाम मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक आए। उन्होंने अचानक ठेके के कर्मी दीपक कुमार उर्फ दीपू पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद वे पैसों वाला गल्ला उठाकर भाग गए। गल्ले में कितने पैसे थे, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि गांव नथेहा में हुई लूट मामले में अभी तक पुलिस के पास किसी ने भी अपना बयान दर्ज नहीं करवाया था। वहीं गांव कमालू में हुई लूट मामले की जांच के लिए पुलिस टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed