फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Gang rape of minor student; Three named, family members of the accused surrounded the police station

Punjab: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म; तीन नामजद, आरोपियों के परिजनों ने किया थाने का घेराव

Sat, 06 Jul 2024 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 10:56 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाया है। वहीं, नाबालिग छात्रा की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। उनके अनुसार बेटी ने उनको पूरी आपबीती बताई।

विज्ञापन
Punjab: Gang rape of minor student; Three named, family members of the accused surrounded the police station
थाना सिटी का घेराव करते हुए लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में थाना सिटी के बाहर शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। इस मामले में नामजद आरोपियों के परिजनों ने थाना सिटी का घेराव करके पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना सिटी की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर शहर के कुछ लड़कों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ लड़कों को राउंड अप कर लिया। जिसके बाद नामजद आरोपियों के परिजनों ने थाना सिटी के बाहर धरना लगा दिया। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए लड़कों के परिजनों ने पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए खूब नारेबाजी की। काफी देर तक थाना सिटी के अंदर और बाहर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


एसपी नारकोटिक्स मनजीत सिंह के अनुसार एक महिला ने थाना सिटी की एसआई नछत्तर कौर को बयान कलमबद्ध करवाया कि उसकी लड़की की उम्र 16 साल है और एक निजी स्कूल की 11वीं की छात्रा है, जो एक माह से डरी-सहमी रहती थी और किसी से भी ज्यादा बात नहीं करती थी। बस, यहीं कहती रहती थी कि मुझे स्कूल नहीं जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


05 जुलाई 2024 को उसकी बेटी ने उसे बताया कि कुछ दिन पहले एक लड़के ने उसका वीडियो बना लिया और उसे धमकी दी कि यदि उसने शोर मचाया तो वह इस वीडियो को वायरल कर देंगे और उसके परिजनों को जान से मार देंगे। महिला को उसकी बेटी ने बताया कि फिर बाद में उसके स्कूल का लड़का और उसके दो अन्य साथी उसे किसी अज्ञात जगह पर सिल्वर रंग की कार में ले गए और उन सबने दुष्कर्म किया।


नशीले पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
उसकी बेटी ने बताया कि उनके साथ कुछ और लड़के भी अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्थानों और अलग-अलग तरीकों से सिल्वर रंग की कार से उसे लेजाकर उसकी मर्जी के बिना नशीले पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि एसआई नछत्तर कौर महिला के बयान के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की तफ्तीश की जा रही है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में करीब सात-आठ लड़कों को नामजद किया गया है, जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को राउंडअप भी कर लिया। जिसके बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed