फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Friendship on social media... UP youth reaches border to meet Pakistani girl

Punjab: सोशल मीडिया पर दोस्ती... पाकिस्तानी युवती से मिलने सरहद पर जा पहुंचा यूपी का युवक

Wed, 12 Jun 2024 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 01:28 AM IST
सार

युवक को फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा पार करने का प्रयास करते बीएसएफ ने पकड़ा है। 

विज्ञापन
Punjab: Friendship on social media... UP youth reaches border to meet Pakistani girl
सांकेतिक तस्वीर भारत पाक बॉर्डर - फोटो : ANI

विस्तार

सोशल मीडिया पर चैट करते- करते उत्तर प्रदेश का एक युवक पाकिस्तानी लड़की को दिल दे बैठा। जनाब ने लड़की से पाकिस्तानी आकर मिलने का वादा भी कर दिया। अपने वादे को पूरा करने के लिए जुनैल (20 वर्ष) भारत-पाकिस्तान सीमा पर फाजिल्का पहुंच गया। कंटीली तारों को पार करने के प्रयास में उसे पकड़ लिया गया। बीएसएफ के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है। अभी बठिंडा के कोटफत्ता में रहता है और यहीं कबाड़ का काम करता है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती पाकिस्तान की एक युवती से हो गई। दोनों दिन में कई बार लंबी लंबी चैट करने लगे। इसके बाद चैट कॉल में बदलीं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
विज्ञापन


जुनैल ने युवती से पाकिस्तान आकर मिलने का वादा कर दिया। वादे को पूरा करने के लिए युवक कुछ दिन पहले घर पर बहाना लगाकर पाकिस्तान की ओर चल दिया। फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आ पहुंचा। यहां सोमवार को रात के समय युवक को तारबंदी पार करते समय बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि युवक के घरवालों से संपर्क किया जा रहा है ताकि उसके बारे में और जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस घरवालों से यह जानना चाहते है कि युवक कितने दिन से युवती से बात कर रहा था। घर पर क्या कह कर निकला था। फिलहाल युवक पुलिस की गिरफ्त में है।


पहले भी चर्चा में रहे हैं प्यार के किस्से
पबजी गेम से एक-दूसरे के प्यार में पड़े सीमा व सचिन की कहानी भारत ही नहीं, विदेश में भी खूब चर्चा में रही। सरहद पार कर पाकिस्तान से चार बच्चों को लेकर ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इससे पहले इकरा नाम की लड़की लूडो खेलने के दौरान भारतीय युवक बैंगलुरू निवासी मुलायम सिंह के प्यार में पड़कर सरहद पार कर भारत आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed