फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Accident: Car caught fire due to collision with truck, five died by burning alive

पंजाब में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में धमाके के साथ लगी आग, जिंदा जल गए जालंधर के पांच युवक

Fri, 26 Jan 2024 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Jan 2024 10:48 PM IST
सार

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा के पास शुक्रवार देर रात हादसा हुआ। हादसे के बाद कार धमाके के साथ जल गई, जिससे उसमें सवार पांचों युवकों की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मौके से भाग रहा ट्रक भी आगे जाकर अंसतुलित होकर झाड़ियों में पलट गया।

विज्ञापन
Punjab Accident: Car caught fire due to collision with truck, five died by burning alive
ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग पर काबू करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होशियारपुर के दसूहा में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में पांच युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। ये सभी लोग कार में सवार थे। इनकी गाड़ी को जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी।

विज्ञापन


एक्सीडेंट के बाद कार में एक धमाका हुआ और फिर उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक भी असंतुलित होकर रोड साइड पर झाड़ियों में पलट गया। ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। उसे लोगों ने ट्रक से बाहर निकाला। सभी मृतक जालंधर के रहने वाले थे। इनकी पहचान ऋषभ मिन्हास, इंद्रजीत कौंडल, राजू, अभि निवासी भार्गव कैंप और अंकित कुमार निवासी घास मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी हादसे की पूरी कहानी...
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह साथियों के साथ अपनी कार में सवार होकर मुकेरियां से दसूहा की ओर आ रहा था। जब वह गांव उच्ची बस्सी गांव के पास पहुंचा तो देखा कि जालंधर नंबर की गाड़ी से आग की लपटें निकल रही थी। उसके आने से करीब एक दो मिनट पहले ही हादसा हुआ था।

हमने किसी तरह पांच लोगों को बाहर निकाला। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी, दो की सांस चल रही थी। एक अन्य खुद ही किसी तरह बाहर आ गया था। उसे सबसे पहले अस्पताल भेजा गया। हालांकि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस और एम्बुलेंस पहुंच गई। मगर जब तक दो अन्य भी दम तोड़ चुके थे। 

गुरमीत ने बताया कि सभी को अस्पताल भेजने के बाद वह वहां से निकल गए थे। करीब 500 मीटर दूर पहुंचे तो आगे जाकर देखा कि एक ट्रक झाड़ियों में पलटा हुआ है। जिसका ड्राइवर उसी में फंसा हुआ था। उसे भी किसी तरह बाहर निकाल कर दसूहा के सिविल अस्पताल में भेजा गया। गुरमीत ने बताया कि ट्रक चालक कार को टक्कर मारने के बाद वहां से भाग निकला था मगर आगे जाकर वह भी हादसे का शिकार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। दसूहा पहुंचे मृतक के पारिवारिक सदस्यों को पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके हवाले कर दिया । वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed