{"_id":"66c226b3ea9018a76e0c65bf","slug":"punjab-10-country-made-pistols-and-10-magazines-recovered-in-an-unclaimed-bag-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लावारिस बैग में 10 देसी पिस्तौल 10 मैगजीन बरामद, चलती रेलगाड़ी से फेंका पिस्तौलों का जखीरा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: लावारिस बैग में 10 देसी पिस्तौल 10 मैगजीन बरामद, चलती रेलगाड़ी से फेंका पिस्तौलों का जखीरा, केस दर्ज
Sun, 18 Aug 2024 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के राजपुरा रेलवे पुलिस को चेकिंग के दौरान राजपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की रेलवे लाइनों पर मिले लावारिस बैग में 10 देसी पिस्तौल 10 मैगजीन बरामद हुए। वहां से कुछ देर पहले मालवा एक्सप्रेस गुजरी थी, इसलिए आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त रेलगाड़ी से किसी ने पिस्तौलों से भरा बैग फेंका होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने हथियारों संबंधी केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। रेलवे पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले संबंधी जांच की जा रही है।