{"_id":"62dd1534e22a01202c17abac","slug":"police-arrested-passenger-for-allegedly-molesting-air-hostess-on-board-an-indigo-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: एयर होस्टेस से छेड़खानी में विमान यात्री गिरफ्तार, अमृतसर में दर्ज हुआ मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: एयर होस्टेस से छेड़खानी में विमान यात्री गिरफ्तार, अमृतसर में दर्ज हुआ मामला
Sun, 24 Jul 2022 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 24 Jul 2022 03:17 PM IST
सार
इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 6075 ने शनिवार सुबह करीब 6.15 बजे लखनऊ से श्रीनगर की उड़ान भरी। इस दौरान कानपुर के ग्वालटोली निवासी मोहम्मद दानिश की एयर होस्टेस से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कानपुर निवासी मोहम्मद दानिश के तौर पर हुई है। हालांकि बाद में उसे जमानत भी मिल गई।
विज्ञापन
इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 6075 ने शनिवार सुबह करीब 6.15 बजे लखनऊ से श्रीनगर की उड़ान भरी। इस दौरान कानपुर के ग्वालटोली निवासी मोहम्मद दानिश की एयर होस्टेस से कहासुनी हो गई। उसके बाद वह एयर होस्टेस के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। मामला बढ़ने पर एयर होस्टेस ने इसकी शिकायत अमृतसर कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट में विमान के उतरते ही एयरपोर्ट सुरक्षा स्टाफ ने दानिश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 509 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। बाद में उसे जमानत दे दी गई। इस घटनाक्रम से इंडिगो की फ्लाइट करीब 15 देरी से श्रीनगर के लिए उड़ी।
विज्ञापन