फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot Spy Baljit singh Accomplice Apprehended Both Engaged in Communication with Pakistani Agencies

जासूस बलजीत का साथी काबू: दोनों करते थे पाकिस्तानी एजेंसियों से खुफिया बातचीत, अंकित ने ही दिलाए थे कैमरे

Sat, 23 May 2026 09:49 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 23 May 2026 09:49 AM IST
सार

पाकिस्तानी जासूस बलजीत सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अंकित ने बलजीत सिंह को कैमरे दिलाने में मदद की थी और दोनों फिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से बातचीत करने लगे। 

विज्ञापन
Pathankot Spy Baljit singh Accomplice Apprehended Both Engaged in Communication with Pakistani Agencies
आरोपियों से बरामद कैमरा - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की नजर रख पाकिस्तान व अन्य देशों को जानकारी भेजने वाले पकड़े गए जासूस बलजीत का साथी अंकित निवासी फिरोजपुर कलां सुजानपुर पठानकोट को खुफिया एजेंसियों ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी जासूस बलजीत सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों के मुताबिक अंकित ने बलजीत सिंह को कैमरे दिलाने में मदद की थी और दोनों फिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से बातचीत करने लगे। 
विज्ञापन


अंकित से भी भारतीय एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। आरोपी पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर पड़ते सुजानपुर के पुल नंबर 4 व 5 के बीच एक दुकान पर लगभग 5 माह सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों पर नजर रख जानकारी सांझा करते रहे। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह उक्त पाकिस्तान जासूसों ने कैमरे लगा रखे थे वहां पुलिस नाका भी रहता है और पुलिस की नाक तले ही आरोपी इतनी बड़ी खुफिया जानकारी हासिल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने भी यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की है। हालांकि अभी पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि पाकिस्तान में आईएसआई के अलावा और कहां-कहां देश की खुफिया जानकारी सांझा की है क्योंकि आरोपी बलजीत सिंह का संपर्क दुबई में आईएसआई के हैंडलरों के साथ भी था और जेल में बंद अन्य साथियों के संग भी तालमेल बना सेना की मूवमेंट उजागर कर रहे थे।


पठानकोट सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील जिला माना जाता है और आए दिन पाकिस्तानी तस्कर और आतंकी जहां वारदात करने की योजनाएं बनाते रहते हैं। इस वजह से आए दिन पठानकोट को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हाई अलर्ट पर रखा जाता है। चारों तरफ पठानकोट सैन्य बेस से घिरा है। दोनों पकड़े गए आरोपियों से पुलिस कई अहम खुलासे करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed