फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   New Revealtion in Lehra Khana Murder Case

लहरा खाना हत्याकांड: तीन शार्प शूटरों ने दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस रिमांड पर लिए गैंगस्टरों ने किया खुलासा

Thu, 20 Jan 2022 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 11:13 AM IST
सार

रिमांड पर लिए गए गैंगस्टर्स ने पुलिस को बताया कि हैरी राजपुरा और हैरी मौड़ ने अपने तीसरे शार्प शूटर साथी के साथ मिलकर उक्त हत्या को अंजाम दिया था।  

विज्ञापन
New Revealtion in Lehra Khana Murder Case
लहरा खाना में हुए हत्याकांड में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा के गांव लहरा खाना में 12 जनवरी को स्कोडा कार सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा मनप्रीत सिंह छल्ला और मनप्रीत सिंह विक्की की गोलियां मारकर की गई हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में जेल में बंद तीन गैंगस्टरों भल्ला सेखूं, अमना और फतह नागरी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड में तीनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उक्त वारदात को उनके कहने पर तीन शार्प शूटरों ने अंजाम दिया था। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों ने पुलिस को दो शार्प शूटरों के नाम बता दिए जबकि तीसरे का नाम जानने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


गांव लहरा खाना में हुई हत्या के बाद सीआईए स्टाफ वन की पुलिस टीम केंद्रीय जेल में बंद तीन गैंगस्टरों भल्ला सेखूं, अमना और फतह नागरी को 15 जनवरी को प्रोडंक्शन वारंट पर लेकर आई थी। जिनको पुलिस ने अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस रिमांड के पहले तीन दिन में तीनों गैंगस्टरों ने पुलिस पूछताछ के दौरान कोई खुलासा नहीं किया बल्कि यही कहते रहे कि उन्होंने हत्या करवाई। लेकिन पुलिस रिमांड के चौथे दिन गैंगस्टर फतह नागरी ने पुलिस को बताया कि हैरी राजपुरा और हैरी मौड़ ने अपने तीसरे शार्प शूटर साथी के साथ मिलकर उक्त हत्या को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि हैरी राजपुरा और हैरी मौड़ को तो वो जानते हैं, लेकिन जो तीसरा शार्प शूटर इस कांड में  शामिल है, उसको कनाडा में बैठे गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके ने हायर किया था। 
विज्ञापन


पुलिस अब तीनों गैंगस्टरों को फिर से अदालत में पेश कर पांच दिन का ओर पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी। सीआईए स्टाफ वन के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि तीनों गैंगस्टरों का पुलिस रिमांड बुधवार को समापत हो गया था। जिसके चलते फिर से उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की टीमें उन दो शार्प शूटरों की तलाश में निकल चुकी है जिनका नाम एवं पता मिला है। जबकि तीसरे शार्प शूटर का नाम जानने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 बोर की तीन पिस्टल के साथ वारदात को अंजाम दिया गया 

पुलिस सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त वारदात को अंजाम देने के लिए तीनों शार्प शूटरों ने तीन 30 बोर के पिस्टलों का उपयोग किया था। यह पिस्टल चाइना मेड एवं दूसरे पिस्टलों से महंगे होते हैं। इन पिस्टलों की खासियत है कि इनका एक बार घोड़ा दबाने से फायर मिस नहीं होता। जिस के चलते गैंगस्टर उक्त 30 बोर के पिस्टल को ज्यादा तरजीह देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed