फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   New Post was posted on facebook page of Accused of Gangster Kulbir Naruana

बठिंडा: गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की हत्या से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन, आरोपी की फेसबुक आईडी से आया कबूलनामा

Thu, 08 Jul 2021 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)। 
भारत भूषण, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)।  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 12:13 PM IST
सार

पुलिस ने अब इस पोस्ट के बारे में फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में भर्ती आरोपी मन्ना से पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने किसी साथी से नई फेसबुक आईडी बनवाकर यह पोस्ट डलवाई है। 

विज्ञापन
New Post was posted on facebook page of Accused of Gangster Kulbir Naruana
आरोपी की फेसबुक पोस्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की हत्या के मामले में आरोपी मन्ना संधू तलवंडी के फेसबुक पेज से गुरुवार को एक नई पोस्ट डाली गई। इस पोस्ट में लिखा कि कुलबीर ने उसे कुछ पैसों को लेकर विरोधियों के सामने जलील किया था। मैंने अपनी निजी रंजिश के कारण ही कुलबीर की हत्या की है। उक्त पोस्ट जैसे ही पुलिस के हाथ लगी तो पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम पोस्ट के स्क्रीन शॉट को लेकर आरोपी से पूछताछ करने फरीदकोट मेडिकल अस्पताल पहुंच गई। प्राथमिक तौर पर पुलिस मान रही है कि आरोपी मन्ना ने अपने किसी साथी से अपने नाम की नई फेसबुक आईडी बनवाकर यह पोस्ट डलवाई है। 

विज्ञापन


मन्ना संधू तलवंडी वाली फेसबुक आईडी से की गई इस पोस्ट में लिखा गया कि जो कुलबीर नरुआना की हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं, लोग मेरे बारे में बहुत गलत बातें कर रहे कि मैंने यार मार की और गद्दारी की, पर हर कहानी के दो पहलू होते हैं और मैं अपना पक्ष बता रहा हूं। पोस्ट में आगे लिखा गया कि कुलबीर मेरा बहुत पुराना दोस्त था और मैंने भी कुलबीर के लिए बहुत बुरा समय देखा। फिर इस बंदे ने सिर्फ कुछ पैसों के ठेके के झगडे़ के संबंध में उन बंदों की सपोर्ट की जो इसको सिर्फ कुछ माह से जानते थे और इसने मुझे साजिश के तहत अपने घर अकेले बुलाया और मेरे विरोधी 10 लोगों के सामने मेरी बेइज्जती की। बस मैं या तो वहां से जलील होकर वापस आ सकता था या फिर अपनी इज्जत रखने के लिए लड़ सकता था। मैंने अकेले ने इन सब का मुकाबला किया। यह मेरे से इस लिए जलता था क्योंकि मेरी अब पिछले काफी समय से भाई गोल्डी बराड़ के साथ दोस्ती हो गई और लाँरेंस बिश्नोई ग्रुप के साथ ज्यादा नजदीकियां हो गई थी इसलिए इसको बर्दाशत नहीं होता था। पोस्ट के अंत में लिखा गया कि मैं एक बात और स्पष्ट करता हूं कि मैं लाँरेंस बिश्नोई ग्रुप का हिस्सा हूं, अन्य किसी के साथ मेरा कोई लेना देना नहीं है और मैने कुलबीर को सिर्फ अपनी निजी रंजिश के कारण मारा है। किसी के कहने पर नहीं मारा। 
विज्ञापन



इससे पहले बुधवार को हत्या के कुछ घंटे बाद गैंगस्टर भल्ला सेखूं ने अपनी फेसबुक आईडी पर आरोपी मन्ना की फोटो समेत पोस्ट डालकर कहा कि जो कुलबीर की हत्या हुई है वो मन्ना संधू ने की है। मेरे भाई ने बहुत अच्छा काम किया, लोग मन्ने को कुलबीर का गनमैन बता रहे हैं लेकिन मन्ना गनमैन नहीं था, मन्ना तो खुद भी घर से तगड़ा है। पोस्ट में लिखा गया कि कुलबीर अपने  हर साथी के साथ बुरा करता था तो आज उसके अपने साथ ऐसा हुआ। पोस्ट के अंत में लिखा गया कि जो यारों दोस्तों के साथ बुरा करता है उसका हमेशा बुरा ही होता है। गैंगस्टर भल्ला सेखूं ने ही 21 जून को गैंगस्टर कुलबीर नरुआना पर जानलेवा हमला करते हुए उसकी गाड़ी पर फायरिंग की थी। लेकिन गाड़ी बुलेट प्रूफ होने के कारण कुलबीर हमले में बाल बाल बच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed